भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है जहां ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। चार मैचों की इस बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय टीम मेजबान ऑस्ट्रेलिया को पूरी तरह से पछाड़ रही है और सिडनी में खेले जा रहे चौथे और आखिरी टेस्ट मैच में भी कंगारू टीम की दूसरे दिन एक नहीं चलने दी।
सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन का आकर्षण रहे ऋषभ पंत
सिडनी क्रिकेट मैदान में दोनों ही टीमों के बीच चौथा टेस्ट मैच खेला जा रही है। इस मैच में पहले दिन पूरी चर्चा भारत के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने बटोरी।

लेकिन मैच के दूसरे दिन का सबसे बड़ा आकर्षण भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत रहे। ऋषभ पंत ने दूसरे दिन 159 रनों की शानदार पारी खेल हर किसी को प्रभावित किया।
ऋषभ पंत ने शतकीय पारी से अपने आलोचकों का मुंह किया बंद
चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय पारी का पांचवां विकेट गिरने के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत बल्लेबाजी करने पहुंचे। ऋषभ पंत ने पहले चेतेश्वर पुजारा और बाद में रविन्द्र जडेजा के साथ 204 रनों की शानदार साझेदारी कर मैच में भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपने करियर की सबसे बड़ी पारी खेलते हुए नाबाद 159 रन बनाए और अपनी शैली को लेकर हर किसी आलोचकों को गलत साबित किया।
शतक के बाद ऋषभ पंत ने कही ये बड़ी बात
ऋषभ पंत ने अपनी इस बेहतरीन पारी के बाद कहा कि “इंटरनेशनल लेवल मेरे सभी शतक मेरे लिए बहुत ही स्पेशल रहेंगे।क्योंकि अभी तो मैंने केवल अपना करियर शुरू किया है। मैं शतक के बारे में नहीं सोचता। मैं केवल इस बारे में सोचता हूं कि टीम को मेरी क्या जरूरत है।”

ऋषभ पंत ने आगे कहा कि “मैं अपने में कोई बदलाव नहीं चाहता हूं। मुख्य बात तो ये है कि मैं एक बल्लेबाज के रूप में खेल रहा हूं। ज्यादातर बार ये हुआ है जब मुझे शुरुआत मिली तो मैं पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ खेल रहा था। जब मैं पुछल्लों के साथ खेलता हूं, तो मुझे अलग सोचना होता है, क्योंकि ज्यादातर मौको पर मुझे रन करने होते हैं।”
“जब आप एक उचित बल्लेबाज के साथ बल्लेबाजी कर रहे होते हैं तो ये अलग होता है। एक विकेटकीपर के तौर पर केवल आगे देखने की जरूरत है। क्योंकि ये केवल एक गेंद का खेल नहीं है।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post AUSvsIND- सिडनी टेस्ट में शतकीय पारी खेलने के बाद भारतीय टीम में अपने रोल को लेकर बोले ऋषभ पंत appeared first on SportzWiki Hindi.