ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच एडिलेड ओवल में खेला जा रहा है। एडिलेड में खेले जा रहे इस दूसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 298 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया।
मोहम्मद सिराज को मिला डेब्यू का मौका
ऑस्ट्रेलिया ने एक बार फिर से पहले वनडे मैच की तरह ही भारतीय टीम के सामने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा लक्ष्य दिया है। जिसके जवाब में भारतीय टीम बल्लेबाजी करने उतरी है।

पहला वनडे मैच 34 रनों से गंवाने के बाद भारतीय टीम दूसरे वनडे मैच में एक बदलाव के साथ मैदान में उतरी। भारतीय टीम मैनेजमेंट ने खलील अहमद की जगह पर मोहम्मद सिराज को मौका दिया।
मोहम्मद सिराज के लिए डेब्यू वनडे रहा निराशाजनक
हैदराबाद के युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने इस मैच में उतरने के साथ ही भारतीय टीम के लिए अपना वनडे डेब्यू किया। मोहम्मद सिराज अपने डेब्यू मैच को घरेलू क्रिकेट और भारत-ए की तरह ही यादगार बनाने के लिए उतरे।
PC_ GETTY IMAGES
मोहम्मद सिराज से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद तो थी लेकिन उनके लिए अपना वनडे डेब्यू बहुत ही निराशाजनक रहा। सिराज को अपने डेब्यू वनडे मैच में कोई सफलता तो हाथ लगी और साथ ही उनकी गेंदों में कंगारू बल्लेबाजों ने जमकर रन लूटे।
सिराज ने 10 ओवर में लुटाए 76 रन, बने भारत के दूसरे सबसे खर्चिले डेब्यूटंट गेंदबाज
इस मैच में मोहम्मद सिराज ने अपने 10 ओवर के कोटे में बिना कोई विकेट हासिल किए 76 रन खर्च किए। इस तरह से मोहम्मद सिराज ने अपने डेब्यू वनडे मैच में एक बड़ा ही शर्मनाक रिकॉर्ड बना दिया। और वो भारत की तरफ से डेब्यू मैच में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं।

भारत की तरफ से वनडे क्रिकेट में डेब्यू मैच में सबसे ज्यादा रन लुटाने का रिकॉर्ड करसन घावरी के नाम है जिन्होंने साल 1975 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में 11 ओवर के कोटे में 83 रन देकर कोई विकेट हासिल नहीं कर सके थे। तो इसके बाद अब मोहम्मद सिराज का नाम शामिल हो गया है। सिराज ने अमित भंडारी को पीछे किया जिन्होंने 2000 में पाकिस्तान के खिलाफ 10 ओवर में 75 रन देकर 2 विकेट हासिल किए थे।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post AUSvsIND- अपने डेब्यू मैच में ही मोहम्मद सिराज के नाम जुड़ा ये शर्मनाक रिकॉर्ड, बने ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज appeared first on SportzWiki Hindi.