Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND- ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा वनडे रन सचिन या विराट नहीं बल्कि इस भारतीय खिलाड़ी के नाम

ऑस्ट्रेलिया के एक लंबे दौरे का अब अंतिम पड़ाव आ गया है जहां ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच 4 मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद अब दोनों ही टीमें 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए पूरी तरह से अपनी कमर कस चुकी हैं। ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच इस वनडे सीरीज का आगाज 12 जनवरी से होने जा रहा है।

3 मैचों की वनडे सीरीज में फैंस की हैं भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर

ऑस्ट्रेलिया को भारतीय टीम ने टेस्ट सीरीज में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 2-1 से पटखनी दी है जिसके बाद अब भारतीय टीम वनडे सीरीज में भी अपने उसी प्रदर्शन को कायम रखने के इरादें से उतरेगी।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली इस वनडे सीरीज में तो भारतीय टीम के कुछ ऐसे दिग्गज खिलाड़ी हैं जिन पर भारतीय फैंस की नजरें बनी हुई हैं।

ऑस्ट्रेलिया में सचिन तेंदुलकर नहीं बल्कि रोहित शर्मा रहे हैं सबसे सफल बल्लेबाज

अब बात करते हैं ऑस्ट्रेलिया में अब तक के भारतीय खिलाड़ियों के वनडे रिकॉर्ड की तो बल्लेबाजी में ऑस्ट्रेलिया में विराट कोहली या सचिन तेंदुलकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज नहीं हैं

बल्कि यहां पर सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली से भी ज्यादा रन मौजूदा भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज और उपकप्तान रोहित शर्मा के नाम हैं। जिनका अब तक ऑस्ट्रेलिया में जबरदस्त जलवा रहा है।

रोहित शर्मा के ऑस्ट्रेलिया के मैदानों मं हैं कुल 805 वनडे रन

वैसे तो हिटमैन के नाम से मशहुर हो चुके रोहित शर्मा ने पूरे क्रिकेट जगत में खासकर वनडे फॉर्मेट में अपनी धमक दिखायी हैं जिसमें से ऑस्ट्रेलिया सरजमीं की बात करें तो वहां भी रोहित शर्मा का बेहतरीन अंदाज देखने को मिला है।

रोहित शर्मा ने साल 2008 से लगाकर अब तक ऑस्ट्रेलिया के मैदान में वनडे क्रिकेट के कुल 16 वनडे मैच खेले हैं। इसमें रोहित का बल्ला जबरदस्त तरीके से बोला है। रोहित शर्मा ने इस दौरान भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 805 रन बनाए हैं। जिसमें शर्मा ने अपना उच्चतम स्कोर 171 रन बनाए जो उन्होंने पर्थ में खेली थी।

तो वहीं सचिन तेंदुलकर की बात करें तो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में 25 वनडे मैच खेले जिसमें उन्होंने 740 रन बनाए जो रोहित शर्मा ले कम हैं।

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post AUSvsIND- ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा वनडे रन सचिन या विराट नहीं बल्कि इस भारतीय खिलाड़ी के नाम appeared first on SportzWiki Hindi.