Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND: ऑस्ट्रेलिया के इस खिलाड़ी ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज हार का खुद को माना जिम्मेदार

ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था। सिडनी में हुए पहले मैच को गेंदबाजी के बदौलत करने नाम करने वाली ऑस्ट्रेलिया को अगले दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा। दूसरे मैच में उनके गेंदबाज पहले मैच जैसा कारनामा नहीं दोहरा पाए तो अंतिम मैच में बल्लेबाज ही फेल हो गये।

कप्तान फिंच नहीं चले

ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान आरोन फिंच पूरे सीरीज में बल्ले से फ्लॉप रहे। 3 मैच की 3 पारियों में फिंच के बल्ले से सिर्फ 26 रन बना पाए। तीनों ही मैच में वह भुवनेश्वर कुमार की इनस्विंग गेंद पर आउट हुए।

फिंच ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से बात करते हुए कहा

“मैं शायद टीम में कमजोर कड़ी था, जो मेरे लिए टीम के कप्तान के रूप में निराशाजनक है। मुझे लगता है कि यह समय मेरे खेल पर काम करने का है। कुछ और समय के साथ काफी अच्छा होगा।”

निराशाजनक रही थी सीरीज

सीरीज में आरोन फिंच पर काफी जिम्मेदारी थी। वह ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी लाइन अप में सबसे अनुभवी बल्लेबाजों में शामिल थे। इसके बाद भी वह एक भी मैच में टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दे पाए।

उन्होंने आगे कहा

“घर पर रहना और कुछ दोस्तों के साथ कुछ समय बिताना अच्छा रहेगा। यह स्पष्ट रूप से एक निराशाजनक सीरीज थी। मुझे बल्ले से जितने रन बनाना चाहिए थे और उतना बनाने में सफल नहीं हो पाया।”

टेस्ट सीरीज में भी रहे थे फ्लॉप

नवम्बर में यूएई दौरे पर पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने वाले आरोन फिंच अपनी पहली घरेलू सीरीज में पूरी तरह फ्लॉप रहे। इसी वजह से उन्हें सिडनी में हुए अंतिम मैच में ड्रॉप भी किया था।

सीरीज के पहले तीन टेस्ट मैच की 6 पारियों में फिंच के बल्ले से सिर्फ 97 रन निकले। इसमें एक ही एक ही पारी में 50 रन बनाये थे। उन्हें अंदर आती गेंद पर परेशानी हो रही थी और भारतीय गेंदबाजों ने इसका पूरा फायदा उठाया।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post AUSvsIND: ऑस्ट्रेलिया के इस खिलाड़ी ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज हार का खुद को माना जिम्मेदार appeared first on SportzWiki Hindi.