Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND- इस ऑस्ट्रेलियाई पूर्व दिग्गज ने कहा- ‘जसप्रीत बुमराह का सामना करना है बुरे सपने जैसा’

ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आमने-सामने हैं। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अब तक तीन टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं जहां भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज में 2-1 से बढ़त बना रखी है और सीरीज को अपने नाम करने को बेताब हैं।

जसप्रीत बुमराह और भारतीय टीम का अब तक रहा है शानदार प्रदर्शन

ऑस्ट्रेलिया की अनुभवहीन और नौसिखिए टीम के खिलाफ नंबर वन टेस्ट टीम भारत ने शानदार प्रदर्शन किया और एडिलेड और मेलबर्न में खेले गए टेस्ट मैच में उन्हें कोई मौका ही नहीं दिया।

Only after the debut of ODIs, he thought about Test cricket: Bumrah

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इस सीरीज में अब तक के अपने प्रदर्शन से खूब प्रभावित किया है। जसप्रीत बुमराह ने मेलबर्न में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में तो 9 विकेट लेकर मैच के नायक बने।

ब्रेड हॉज ने जसप्रीत बुमराह को बताया बुरे सपने का सामना करने जैसा गेंदबाज

भारत के इस युवा तेज गेंदबाज की गेंदबाजी से ना केवल भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर भी कायल हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ब्रेड हॉज ने जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ की है।

ब्रेड हॉज ने तो बुमराह की तारीफ में ऐसे कसीदें पढ़े कि उन्होंने बुमराह को बुरे सपने का सामना करने वाला तक करार दे दिया। हॉज ने कहा कि “बुमराह का सामना करना बुरे सपने की तरह है। वो सबसे खतरनाक गेंदबाज हैं। तेज हैं, सटीक हैं और गेंद को दोनों तरफ से स्विंग कराते हैं जो टेस्ट मैच में गेंदबाज के लिए जरूरी है।”

पुजारा रहे दोनों टीमों के बीच सबसे बड़ा अंतर

वहीं आगे हॉज ने भारत के बल्लेबाज पुजारा को लेकर कहा कि “पुजारा ने दोनों टीमों के बीत अंतर पैदा किया है। दोनों टीमों की गेंदबाजी मजबूत है। पर्थ में पहले सेशन को छोड़कर और मेलबर्न में मयंक अग्रवाल को छोड़कर सभी बल्लेबाज जूझते दिखे।”

“तीसरे नंबर की बल्लेबाजी काफी महत्वपूर्ण होती है। पुजारा ने अपना विकेट सस्ते में नहीं गंवाया और एक मोर्चा संभाले रखा। ”

नाथन लियोन ने छोड़ी अपनी छाप

तो वहीं ब्रेड हॉज ने ऑस्ट्रेलिया के नाथन लियोन की तारीफ में कहा कि “नाथन लियोन ने एडिलेड और पर्थ में उम्दा गेंदबाजी की। इंग्लैंड में पहले टेस्ट में उन्हें बाहर रखा था लेकिवन उन्होंने शानदार वापसी की। टी-20 क्रिकेट खेलने की बजाय उन्होंने यॉर्कशायर के लिए खेला। कड़ी मेहनत की जो अब रंग ला रही है।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post AUSvsIND- इस ऑस्ट्रेलियाई पूर्व दिग्गज ने कहा- ‘जसप्रीत बुमराह का सामना करना है बुरे सपने जैसा’ appeared first on SportzWiki Hindi.