ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेली जा रही है। इस टेस्ट सीरीज में दोनों ही टीमों के बीच जोरदार प्रतिस्पर्धा देखने को मिली है। टीमों के साथ ही इन दोनों ही टीमों के कुछ खिलाड़ियों के बीच जुबानी जंग भी बहुत ही चरम पर रही।
ऋषभ पंत और टिम पेन के बीच इस सीरीज में रही जुबानी जंग
दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों में से सबसे ज्यादा सुर्खियों में भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर और कप्तान टिम पेन रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान टिम पेन और भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के बीच जोरदार जुबानी जंग देखने को मिली है जिसमें दोनों ही अपने पूरे शबाब पर रहे हैं।
टिम पेन के कहने पर ऋषभ पंत ने संभाली थी बेबीसीटर की भूमिका
युवा प्रतिभाशाली विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इस दौरे के तीसरे टेस्ट मैच में बेबीसीटर के कारण खास चर्चा के केन्द्र बने रहे। मेलबर्न में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में ऋषभ पंत को कंगारू कप्तान टिम पेन ने बेबीसीटर बनने को कहा था।

इसके बाद क्या था ऋषभ पंत ने भी टिम पेन के इस खास आग्रह को माना और मेलबर्न टेस्ट मैच के बाद टिम पेन के बच्चों को संभालने पहुंच गए और इतना ही नही सोशल मीडिया पर इस बात ने जोरदार सुर्खियां बटोरी।
एक बार फिर पंत हनुमा विहारी के लिए बने बेबीसीटर
टिम पेन के बच्चों को तो ऋषभ पंत ने अच्छे से संभाला और उसके बाद सिडनी में खेले जा रहे चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में भी ऋषभ पंत ने भारतीय टीम के लिए बेबीसीटर की भूमिका को अंजाम दिया।
दरअसल सिडनी में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की पारी के दौरान उनके बल्लेबाज लेबुस्चेंज ने जोरदार स्वीप खेला जो शॉर्ट लेग पर खड़े हनुमा विहारी को जा लगा। इसके बाद दर्द से कहरा रहे हनुमा विहारी को ऋषभ पंत ने बच्चों की तरह ही संभाला और दिखाया कि वो एक अच्छे बेबीसीटर हो सकते हैं।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post AUSvsIND- वीडियो: हनुमा विहारी को लगी चोट तो ऋषभ पंत बने बेबीसीटर किया कुछ ऐसा देख हो जायेंगे भावुक appeared first on SportzWiki Hindi.