ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा वनडे मैच मंगलवार को एडिलेड क्रिकेट मैदान में खेला जाएगा। एडिलेड में होने वाले दूसरे वनडे मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम को एक बड़ी खुश खबर मिली है। जिसमें उनके एक स्टार खिलाड़ी अपनी बीमारी से उबर चुके हैं।
मिचेल मार्श अपनी बीमारी से उबरे, दूसरे वनडे मैच में खेलने के लिए फिट
सिडनी में खेले गए पहले वनडे मैच में 34 रनों से शानदार जीत हासिल करने वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए दूसरे वनडे मैच से पहले ऑलराउंडर मिचेल मार्श अपनी बीमारी से उबर चुके हैं और वापसी के लिए तैयार हैं।

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी मिचेल मार्श टेस्ट सीरीज के दौरान गैस्ट्रिटिस बीमारी से जूझना पड़ा था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती भी करवाया गया था। इसी कारण से वो पहला वनडे मैच खेलने से चूक गए।
ऑस्ट्रेलिया के उपकप्तान एलेक्स कैरी ने मिचेल मार्श के फिट होने की दी जानकारी
लेकिन अब मिचेल मार्श अपनी इस बीमारी से पूरी रह से उबर चुके हैं और वो दूसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम के साथ जुड़ने वाले हैं।

ऑस्ट्रेलिया के वनडे उपकप्तान विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने मिचेल मार्श के फिट होने की जानकारी दी है और इसको लेकर कहा कि “मिच(मिचेल मार्श) अच्छे हैं वो पूरी तरह से फिट हैं और खेलने के लिए तैयार हैं। वो आज गेंदबाजी कर रहे हैं और वो अच्छा हिट कर रहे हैं इसलिए हम देखेंगे कि वो इसे कैसा खींचते हैं।”
एडिलेड की गर्मी में मिचेल मार्श को लेकर बरतनी होगी सावधानी
आपको बता दें कि दूसरा वनडे मैच एडिलेड क्रिकेट मैदान में खेला जाएगा जहां पर अनुमान लगाया जा रहा है कि 42 डिग्री के करीब तापमान का अनुमान है। ऐसे में चयनकर्ताओ को मिचेल मार्श को लेकर सावधानी बरतनी होगी और उन्हें इसके लिए प्रेरित करना होगा।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post AUSvsIND- एडिलेड में होने वाले दूसरे वनडे मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर मिचेल मार्श बीमारी से उबरे, करेंगे वापसी appeared first on SportzWiki Hindi.