Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND: टिम पेन को ऋषभ पंत का करारा जवाब, बेबी सीटर वाले कमेन्ट पर अब दिया ये जवाब

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गये तीसरे टेस्ट मैच में ऋषभ पंत को बल्लेबाजी के दौरान ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने स्लेज किया था. उन्होंने ऋषभ पंत से कह दिया था, कि अब धोनी वनडे टीम में आ गया है, इसलिए तुम जाकर बिग बैश खेलों. वहीं टिम पेन ने ऋषभ पंत को स्लेज करते हुए बेबी सीटर तक कह डाला था.

मेरे बच्चों के बेबीसीटर बन जाओं 

बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने ऋषभ पंत से कहा था, कि “तुम मेरे बच्चों के बेबीसीटर बन जाओं, मैं जब अपनी पत्नी के साथ पिक्चर देखने जाऊँगा, तो तुम मेरे बच्चों की देखभाल करना ?”

अब पंत ने किया पेन का चैलेंज स्वीकार 

भारतीय टीम के विकेटकीपर ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन का चैलेंज स्वीकार कर लिया है. दरअसल, ऋषभ पंत की एक तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है.

इस तस्वीर में ऋषभ पंत ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन के बच्चों को संभालते हुए नजर आ रहे है. आईसीसी ने इस तस्वीर को खुद अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया है. इस तस्वीर में ऋषभ पंत के साथ टीम पेन के दो बच्चें और टीम पेन की पत्नी बोनी पेन नजर आ रही है.

यहाँ देखे तस्वीर 

मैदान पर भी टेम्परेरी कप्तान कहकर दिया था जवाब 

ऋषभ पंत ने भी टिम पेन को मैच के चौथे दिन स्लेज किया है. मैच के चौथे दिन ऋषभ पंत ने पेन के बल्लेबाजी करते वक्त कहा, “मैं इस वक्त बल्लेबाजी करते वक्त टेम्परेरी कप्तान को देख रहा हूं.”

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें. 

The post AUSvsIND: टिम पेन को ऋषभ पंत का करारा जवाब, बेबी सीटर वाले कमेन्ट पर अब दिया ये जवाब appeared first on SportzWiki Hindi.