ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक वनडे मैच आज मेलबर्न क्रिकेट मैदान में खेला जा रहा है। मेलबर्न में खेले जा रहे इस तीसरे और आखिरी वनडे मैच में भारतीय टीम ने एक और सीरीज जीत की तैयारी कर ली है, भारतीय टीम इस सीरीज जीत से बस कुछ कदम दूर खड़ी है।
भारतीय टीम ने कुलदीप की जगह खेला चहल पर दांव
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया और तीन बदलाव के साथ सीरीज फतह करने उतरे।

भारतीय टीम मैनेजमेंट ने तीन बदलाव में एक बदलाव स्पिन स्टार गेंदबाज कुलदीप यादव को बाहर कर युजवेन्द्र चहल पर दांव खेला जो अब तक इस सीरीज के पहले दोनों मैचों में बाहर रहे थे।
युजवेन्द्र चहल ने जबरदस्त गेंदबाजी कर हासिल किए 6 विकेट
ऐसे में युजवेन्द्र चहल पर प्रदर्शन करने का बड़ा दबाव था। लेकिन युजवेन्द्र चहल ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और जबरदस्त गेंदबाजी की। चहल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 42 रन देकर 6 विकेट हासिल किए।

युजवेन्द्र चहल ने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों का जबरदस्त हमला बोलते हुए तहस-नहस कर डाला और अपने चयन को सार्थक करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पारी को 230 रनों पर समेटने में अहम भूमिका अदा की।
सचिन तेंदुलकर ने युजवेन्द्र के चयन को बताया मास्टर स्ट्रोक
युजवेन्द्र चहल ने ऑस्ट्रेलिया की जमीं पर भारत के किसी भी स्पिनर के द्वारा सबसे शानदार प्रदर्शन किया जिसके बाद उनकी हर कोई तारीफ कर रहा है। इसी में मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भी तारीफ के कसीदें पढ़े।
The guile with which @yuzi_chahal has bowled today has been beautiful. He has tricked the batsmen and set them up to play shots he wanted them to play. A well deserved 6 wicket haul. Trump card selection! #INDvAUS #FightOfMight pic.twitter.com/q4bYQxg2xK
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) January 18, 2019
सचिन तेंदुलकर ने चहल के इस प्रदर्शन के बाद ट्वीट करते हुए लिखा कि आज युजवेन्द्र चहल ने जिस तरह से गेंदबाजी की वो बहुत खूबसूरत रही। उन्होंने बल्लेबाजों को बरगलाया और उन्हें शॉट्स खेलने के लिए तैयार किया जो वो खेलना चाहते थे। एक बढ़िया तरिके से 6 विकेट हॉल हासिल किया। उनका चयन ट्रम्प कार्ड रहा।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post AUSvSIND- विकेट का छक्का लगाने वाले युजवेन्द्र चहल के मुरिद हुए मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.