Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND, सिडनी टेस्ट: चौथे दिन भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन, फिर भी बना इस खिलाड़ी का मजाक

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेले जा रहे सिडनी टेस्ट मैच में भारतीय टीम की स्थिति मजबूत हो गयी है। ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी सिर्फ 300 रनों पर ही आउट हो गयी। भारत ने अपनी अपनी पहली पारी में 622 रन बनाये थे। इस तरह ऑस्ट्रेलिया की टीम फॉलो ऑन भी नहीं बचा पाई। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया को फॉलोऑन देने का फैसला किया।

कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी

भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की। अपने पांचवें टेस्ट मैच में उन्होंने दूसरी बार पारी में 5 बल्लेबाजों को आउट किया। इसी वजह से ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में ऑलआउट हो गयी।

बारिश से प्रभावित आज दिन के खेल में में सिर्फ 25.2 ओवर का ही खेल हो पाया। ऑस्ट्रेलिया की टीम अपनी पहली पारी के बचे 4 बल्लेबाजों का विकेट खोने के बाद फॉलोऑन खेलने उतरी और बिना किसी विकेट के 6 रन बना चुकी है।

ट्विटर पर भारतीय टीम की तारीफ

 

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में पहली टेस्ट सीरीज जीतने के काफी करीब है और इसी वजह से ट्विटर पर लोगों ने टीम की जमकर तारीफ की। इसके साथ ही कुलदीप यादव के गेंदबाजी की भी लोगों ने जमकर सराहना की। इसी बीच बिना किसी वजह के एक बार फिर लोगों ने केएल राहुल को ट्रोल करने की कोशिश की। आईये देखते हैं किसने क्या कहा

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post AUSvsIND, सिडनी टेस्ट: चौथे दिन भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन, फिर भी बना इस खिलाड़ी का मजाक appeared first on SportzWiki Hindi.