ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेले जा रहे सिडनी टेस्ट में भारतीय टीम मजबूत स्थिति में बनी हुई है। तीसरे दिन बारिश की वजह से एक घंटे पहले ही मैच समाप्त करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 236 रन बना लिए हैं। वह अभी भी भारत के स्कोर 622 से काफी पीछे चल रहे हैं। भारत के लिए स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव और रविन्द्र जडेजा ने शानदार गेंदबाजी की।
कुलदीप को मिला जडेजा का फायदा

भारतीय टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने आज दिन के खेल के बाद प्रेस कांफ्रेंस में बात की। उन्होंने बताया कि ऐसे दूसरे छोर से रविन्द्र जडेजा की गेंदबाजी करने से मदद मिली। उन्होंने कहा
“जड्डू भाई काफी जल्दी- जल्दी गेंदबाजी करते हैं और इससे आपको गेंदबाजी में एक्सपेरिमेंट करने का मौका मिलता है। विकेट काफी अच्छा है और स्पिनर के लिए काफी अच्छा है क्योंकि इसमें टर्न भी है।”
नेट्स में अश्विन से मिलती है मदद

रविचंद्रन अश्विन इस समय भारतीय टीम के प्रमुख स्पिन गेंदबाज हैं। चोट की वजह से वह पहले मैच के बाद टीम से बाहर हैं लेकिन कुलदीप ने बताया कि अश्विन और जडेजा नेट्स में उनकी काफी मदद करते हैं।
उन्होंने कहा
“जब आपको पता है कि अश्विन और जडेजा के रूप में टीम में दो बेस्ट स्पिनर हैं, तो आपको नेट्स में काफी कुछ सीखने को मिलता है। वे नेट्स पर लगातार मुझे बताते हैं, कि मुझे कहाँ गेंदबाजी करनी है। उनसे काफी कुछ सीखने को मिलता है और मैं अभी भी सीख रहा हूँ।
ऑस्ट्रेलिया पहली बार टेस्ट सीरीज जीत सकता है भारत

भारतीय टीम अभी चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है। अगर ऑस्ट्रेलिया की टीम सिडनी टेस्ट मैच जीतती है तभी भारत को सीरीज जीतने से रोका जा सकता है।
इस मैच के तीन दिन का खेल समाप्त होने के बाद भारत की हार लगभग नामुमकिन ही दिख रही है। यह मैच ड्रा भी हो जाता है तो भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट सीरीज अपने नाम कर लेगी।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post AUSvsIND: कुलदीप यादव ने बताया, कैसे रविन्द्र जडेजा ने की तीन विकेट हासिल करने में मदद appeared first on SportzWiki Hindi.