भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने पिछले कुछ समय से ऐसी छाप छोड़ी है जो पूरे क्रिकेट जगत में छा गई है। चेतेश्वर पुजारा ने अपनी जबरदस्त प्रतिभा का लोहा ऐसा मनवाया है कि आज पूरा क्रिकेट जगत उनका कायल हो चुका है।
चेतेश्वर पुजारा का ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर दिख रहा है जलवा
इन दिनों चेतेश्वर पुजारा का बल्ला ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर खूब बोल रहा है जहां वो एक के बाद एक शानदार पारियां खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच 4 मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेली जा रही है।

भारतीय मौजूदा टेस्ट टीम के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक चेतेश्वर पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज में चार टेस्ट मैचों में 3 शतक लगा चुके हैं।
अश्विन ने चेतेश्वर पुजारा की तारीफों के बांधे पुल
चेतेश्वर पुजारा मौजूदा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में दोनों ही टीमों की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हुए हैं, जो हर मैच के साथ अपने आपको आगे रखने में कामयाब रहे हैं।

अब तो चेतेश्वर पुजारा का पूरा क्रिकेट जगत वाहवाही कर रहा है, जिसमें अब तो उनके साथी खिलाड़ी रविचन्द्रन अश्विन ने भी जमकर तारीफ की। आश्विन ने ना केवल पुजारा की तारीफ की बल्कि उनके अनोखे तरीके ने हर किसी को बड़ा खुश कर दिया।
आर अश्विन ने चेतेश्वर पुजारा को बताया धैर्य की मूर्ति
गुजरात में कुछ समय पहले सरदार वल्लभ भाई पटेल की दुनिया की सबसे बड़ी मूर्ति स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के रूप में बनायी गई है। ऐसे में चेतेश्वर पुजारा की इसी तरह की मूर्ति बनाकर अश्विन ने पेश की।

आर अश्विन ने अपने साथी खिलाड़ी के बारे में इस मूर्ति के रूप में पेश करते हुए चेतेश्वर पुजारा के लिए लिखा कि स्टेच्यू ऑफ पेंशन्स यानि धैर्य की मूर्ति के रूप में बड़ी संज्ञा दी है।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post AUSvsIND- चेतेश्वर पुजारा के धैर्य को देखते हुए आर अश्विन ने उन्हें अनोखे अंदाज में दी ये संज्ञा appeared first on SportzWiki Hindi.