Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND- सुनील गावस्कर ने इस भारतीय कप्तान को बताया भारत का सर्वश्रेष्ठ कप्तान

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली मौजूदा दौर के सबसे बड़े बल्लेबाज हैं। विराट कोहली जिस अंदाज में मौजूदा समय में बल्लेबाजी कर रहे हैं वो ना केवल भारतीय क्रिकेट बल्कि पूरे विश्व क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बन चुके हैं। विराट कोहली हर मैच के साथ अपने नाम में रिकॉर्ड की नई कहानी लिखते जा रहे हैं।

बल्लेबाजी के साथ ही कप्तानी में बज रहा है विराट कोहली का डंका

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली बल्लेबाज के तौर पर तो सफलता हासिल करते ही जा रहे हैं साथ ही अब तो विराट कोहली की नेतृत्व क्षमता का भी लोहा पूरा क्रिकेट जगत मानने लगा है।

भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान बने विराट कोहली को करीब 4 साल हो चुके हैं। इस दौरान इन्होंने भारत के कई बड़े मुकाबलों में जीत दिलाकर भारत के टेस्ट रिकॉर्ड को और भी बेहतर किया।

विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका-इंग्लैंड में नाकामी के बाद ऑस्ट्रेलिया में उतारा बेहतर संयोजन

विराट कोहली ने एशिया और भारत में तो भारतीय टीम को जबरदस्त कामयाबी दिलायी लेकिन जैसे ही इस साल दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बड़े दौरे पर गई विराट कोहली की गलत टीम संयोजन ने मैच में टीम को हार का दंश दिया।

इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर कहीं ना कहीं भारतीय टीम का संयोजन विराट कोहली वैसे नहीं रख पाए जैसी परिस्थितियों की मांग थी। लेकिन मौजूदा ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर विराट कोहली ने टीम का संयोजन पूरी तरह से वैसा रखा जैसे हालात थे और इसका एक बड़ा असर ये रहा कि भारत पहली बार ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीतने के कगार पर है।

इस सीरीज में विराट कोहली की कप्तानी में दिखा सुधार

विराट कोहली की इसी कप्तानी क्षमता को देखते हुए भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने कोहली की जमकर तारीफ की। सुनील गावस्कर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि

“एक कप्तान के रूप में मुझे अभी भी कुछ छोटी चिंताएं हैं लेकिन मुझे लगता है कि अब जो हुआ है वो एक तेजी से सीखने वाला कप्तान हैं और हमने इस सीरीज में देखा है। अगर वो लगातार अच्छा करते हैं तो भारत के सर्वश्रेष्ठ कप्तान हो सकते हैं।”

एग्रेसिव दिखना ही कप्तान का नहीं होता जुनून

सुनील गावस्कर ने आगे कहा कि “मैदान पर एग्रेसिव दिखना ही किसी कप्तान के जुनूनी होने का सबूत नहीं है। अगर कोई कहता है कि महेन्द्र सिंह धोनी, राहुल द्रविड़ या अनिल कुंबले में जुनून नहीं था क्योंकि वो आक्रमक नजर नहीं आते थे तो ये सरासर बकवास है।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post AUSvsIND- सुनील गावस्कर ने इस भारतीय कप्तान को बताया भारत का सर्वश्रेष्ठ कप्तान appeared first on SportzWiki Hindi.