Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND- महेन्द्र सिंह धोनी की पारी से गद-गद हुए टीम इंडिया के गब्बर, कही ये दिल छू लेने वाली बात

भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर अंतिम पड़ाव पर है। भारतीय टीम इस आखिरी स्टेज पर मेजबान कंगारू टीम के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज में दो-दो हाथ कर रही है जहां भारतीय टीम को पहला मैच गंवाना पड़ा, लेकिन दूसरे मैच में भारतीय टीम को अपने पूर्व कप्तान धोनी को पुराने अवतार में देखा गया।

एडिलेड में महेन्द्र सिंह धोनी ने खेली मैच फिनिशर वाली पारी

सिडनी में खेले गए पहले वनडे मैच में भारतीय टीम को 34 रनों से हार का सामना करना पड़ा था जिसमें महेन्द्र सिंह धोनी ने पचासा जरुर जड़ा लेकिन इसके लिए 96गेंदों का सामना किया।

फिर क्या था हर कोई महेन्द्र सिंह धोनी की खूब आलोचना कर रहा था, लेकिन धोनी ने इन आलोचकों को अपनी स्टाइल में जवाब दिया और दूसरे वनडे मैच में मैच जीताऊ पारी खेल आलोचकों के मुंह बंद कर दिए।

शिखर धवन ने महेन्द्र सिंह धोनी की पारी को सराहा

अब हर कोई महेन्द्र सिंह धोनी की तारीफ कर रहा है क्योंकि धोनी ने एडिलेड में खेले गए दूसरे वनडे मैच में आखिर तक रहते हुए अपनी पुरानी स्टाइल में मैच को फिनिश किया।

महेन्द्र सिंह धोनी की इस पुराने अवतार में वापसी देखकर उनके साथी खिलाड़ी भी बहुत ही खुश हैं। महेन्द्र सिंह धोनी की पारी को लेकर टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने खूब तारीफ की और यहां तक कह दिया कि धोनी की पारी ने टीम में आत्मविश्वास जगा दिया है।

धोनी की पारी ने टीम में जगाया नया आत्मविश्वास

33 साल के भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले वनडे मैच में टीम का अच्छा प्रदर्शन देखकर बहुत अच्छा लगा। धोनी ने जिस तरह से दोनों मैच में बल्लेबाजी की वो वाकई शानदार है। मैं बहुत खुश हूं कि धोनी को उनकी लय में वापसी मिल रही है।”

Dhoni becomes the 5th Indian to score 10,000 runs in ODIs

“उनके कद का खिलाड़ी जो इतनी शांति से मैच को खेलता है, दूसरे बल्लेबाजों को इतना आत्मविश्वास देता है। ये हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post AUSvsIND- महेन्द्र सिंह धोनी की पारी से गद-गद हुए टीम इंडिया के गब्बर, कही ये दिल छू लेने वाली बात appeared first on SportzWiki Hindi.