Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND, सिडनी टेस्ट: तीसरे दिन रहा भारतीय स्पिनरों का जलवा लेकिन जमकर ट्रोल हुए ये खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेले जा रहे सिडनी टेस्ट में बारिश की वजह से तीसरे दिन का खेल जल्दी समाप्त हो गया। अच्छी शुरुआत के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम एक बार फिर जूझती नजर आई। दिन का खेल समाप्त होने तक मेजबान टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 236 रन बना लिए थे। ऑस्ट्रेलिया अभी भी भारत के 622 रनों से 386 रन पीछे चल रही है।

भारतीय स्पिनरों की शानदार गेंदबाजी

सिडनी की विकेट स्पिन गेंदबाजों के लिए हमेशा से मददगार रही है और इसी वजह से भारत ने इस मैच में दो स्पिन गेंदबाजों को उतारा। मैच के तीसरे ही दिन इसका असर दिखना शुरू हो गया और दोनों ही गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की।

कुलदीप यादव ने जहाँ ऑस्ट्रेलिया के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा वहीं रविन्द्र जडेजा ने भी दो बल्लेबाजों को आउट किया। मोहम्मद शमी को एक विकेट मिला वहीं जसप्रीत बुमराह ने को कोई भी विकेट नहीं मिला।

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज हुए ट्रोल

मेजबान टीम को अच्छी शुरुआत मिली लेकिन उनके बाद उन्हें बल्लेबाज पवेलियन लौटने लगे। शॉन मार्श के अलावा लगभग सभी बल्लेबाजों को शुरुआत मिली लेकिन वह इसे बड़ी पारी में नहीं बदल पाए। यही वजह है कि मेजबान टीम के बल्लेबाज ट्विटर पर काफी ट्रोल गये। आईये देखते हैं किसने क्या कहा

 

The post AUSvsIND, सिडनी टेस्ट: तीसरे दिन रहा भारतीय स्पिनरों का जलवा लेकिन जमकर ट्रोल हुए ये खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.