भारतीय टीम पिछले एक महीनें से भी ज्यादा समय से ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है। ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हमेशा की तरह भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त जुबानी जंग देखने को मिली जो टेस्ट सीरीज के दौरान अपने चरम पर रही।
एडिलेड वनडे मैच के दौरान दिखी खेल भावना की बेहतरीन मिसाल
दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों के बीच जोरदार जुबानी जंग के बीच वनडे सीरीज के दौरान एक बहुत ही बेहतरीन नजारा देखने को मिला जिसे देखने के बाद दोनों ही खेमों के प्रशंसकों को बड़ी खुशी होगी।

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा वनडे मैच मंगलवार को एडिलेड में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की।
ऑस्ट्रेलिया के नाथन लियोन ने दिखायी खेल भावना
ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी के दौरान एक बहुत ही शानदार नजारा देखने को मिला जो इन दोनों देशों के बीच खेल भावना की मिसाल के रूप में सामने आया। जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी नाथन लियोन की तरफ से आया।

दरअसल ऑस्ट्रेलिया की पारी का 49वां ओवर चल रहा था जो भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी डाल रहे थे। इस ओवर की पांचवी गेंद नाथन लियोन सही ढंग से नहीं खेल सके और गेंद वहीं पर लुढ़क गई।
अपने कारण मोहम्मद शमी के माथे पर लगने के बाद लियोन ने पूछा हाल-चाल
मोहम्मद शमी तेजी के साथ इस गेंद को उठाने के लिए दौडे़ तो वो इसी दौरान रन लेने के लिए भाग रहे नाथन लियोन से टकरा गए। इससे मोहम्मद शमी को माथे में कुछ चोट लगी। लेकिन नाथन लियोन ने रन पूरा करने के बाद मोहम्मद शमी को हाल-चाल पूछा और पीठ पर हाथ थपथपाया।
Game spirit
pic.twitter.com/5x0O28uOMU
— Prem Chopra (@premchoprafan) January 15, 2019
इस बेहतरीन नजारे के देखने के बाद इतना तो जाहिर को गया है कि ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच टेस्ट सीरीज में भले ही कितनी भी खटपट हुई हो लेकिन दोनों ही टीमों के बीच खेल भावना तो अभी भी जिंदा है।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post AUSvsIND- वीडियो: मोहम्मद शमी के माथे पर लगी चोट तो नाथन लियोन ने दिखाई ऐसी खेल भावना जीत लिया सभी का दिल appeared first on SportzWiki Hindi.