ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेला गया सिडनी टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया है। बारिश की वजह से मैच के चौथे दिन सिर्फ 25 ओवर का ही खेल हो पाया वहीं अंतिम दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। इस मैच के बराबरी पर छूटने के साथ ही भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट सीरीज पर कब्जा कर लिया है। टीम ने इस सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया है।
टिम पेन ने दी बधाई

ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान टिम पेन ने सीरीज जीत के बाद भारतीय टीम को बधाई दी। स्टीव स्मिथ पर बैन लगने के बाद पेन ही टीम की कमान संभाल रहे हैं। मैच के बाद उन्हें कहा
“भारत को हमारे तरफ से बधाई। विराट और रवि को बधाई। पिछले दो सालों में विदेश में आकर यह सीरीज जीतने के लिए कड़ी मेहनत लगती है। एडिलेड में हमारे पास जीतने के मौके थे। पर्थ में हमने अच्छा प्रदर्शन किया। लेकिन आखरी दो टेस्ट मैच में हम आसपास भी नहीं थे।”
हमने दुनिया की सबसे बेहतरीन गेंदबाज के सामने खेला

भारतीय टीम के तेज गेंदबाजों ने पिछले एक साल में गजब का प्रदर्शन किया है। दक्षिण अफ्रीका से लेकर इंग्लैंड तक सभी ने भारतीय तेज गेंदबाजी कालोहा माना। इस सीरीज में भी भारतीय तेज गेंदबाजों ने मेजबान टीम को टिकने नहीं दिया।
टिम पेन ने आगे कहा
“हमारे टीम में कुछ टैलेंटेड खिलाड़ी हैं और कुछ टैलेंटेड बाहर ही बैठे हुए हैं। हम दुनिया के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजी अटैक में से एक को खेल रहे थे और इससे सीखने को मिलेगा। टीम के लिए मैसेज है कि रन बनाते रहो, क्योंकि अब यही क्रिकेट है।”
श्रीलंका के खिलाफ बड़ी सीरीज

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज समाप्त होने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम अगला सीरीज श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी। ऑस्ट्रेलिया के लिए यह काफी महत्वपूर्ण होने वाला है क्योंकि श्रीलंका की टीम ममे कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर रही।
अंत में कप्तान पेन ने कहा
“क्रिकेट एक मज़ेदार खेल है। हम जानते हैं कि यह बहुत जल्दी सब सही हो सकता है। अभी एक दो दिन के लिए घर जाएंगे और हममें से कुछ लोग बिग बैश में जाएंगे। श्रीलंका हमारे लिए एक बड़ी सीरीज है।”
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post AUSvsIND: टेस्ट सीरीज हारने के बाद टिम पेन ने दिया ऐसा बयान जिससे जीत लिया करोड़ो हिन्दुस्तानियों का दिल appeared first on SportzWiki Hindi.