ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम करो या मरो की स्थिति में फंसी हुई थी और भारत के लिए एडिलेड वनडे में जीत बहुत ही जरूरी थी और जीत के लिए 299 रनों का एक मुश्किल लक्ष्य मिला।
भारत ने एडिलेड टेस्ट जीतकर जगायी सीरीज जीत की उम्मीद
लेकिन भारतीय टीम ने विराट कोहली और महेन्द्र सिंह धोनी के मजबूत इरादों से ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में फिर से वापसी कर ली और सीरीज जीतने की संभावनाओं को भी बरकरार रखा।

भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलिया के इस बड़े लक्ष्य के जवाब में बेहतरीन प्रदर्शन किया। पहले तो जहां शिखर धवन और रोहित शर्मा ने भारतीय टीम को शानदार शुरुआत दी।
शिखर धवन ने की भारतीय बल्लेबाजों की तारीफ
इसके बाद विराट कोहली, महेन्द्र सिंह धोनी और दिनेश कार्तिक की समझबूझ ने भारतीय टीम को एडिलेड टेस्ट मैच में 6 विकेट से जीत दिलाकर भारत को सीरीज में जीत की उम्मीदों को जिंदा रखा।

इस मैच में भारतीय टीम को तेज तर्रार शुरुआत देने वाले सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने टीम की तारीफ की है। शिखर धवन ने टीम की बल्लेबाजी को लेकर कहा कि दिनेश कार्तिक ने आखिरी मैच में बहुत अच्छी पारी खेली। इसलिए अच्छी बात ये है कि हमें सभी फिट और परिपक्व खिलाड़ी मिले हैं, जो एक मजबूत बल्लेबाजी इकाई बनाते हैं। हम पिछले कुछ सालों में अपने प्रदर्शन में लगातार बने हुए हैं और उम्मीद है कि हम आने वाले सालों में भी अच्छा प्रदर्शन करते रहेंगे।
शिखर धवन ने अगले मैच को बताया दिलचस्प
शिखर धवन ने आगे अगले मैच को लेकर कहा कि “यहां कल(शुक्रवार) एक बड़ा फाइनल होगा। ये दोनों ही टीमों के लिए दिलचस्प मैच होने जा रहा है। हम कल एक रोमांचक मैच का इंतजार कर रहे हैं।”

“ये जीत हमारे लिए बहुत मायने रखेगी। यहां आना और जीतना हमेशा अच्छा होता है। अगर हम कल जीतते हैं तो हमारे लिए बड़ी उपलब्धि होगी। निश्चित रूप से, हम इसे महत्व देते हैं इसे संजोते हैं।”
गेंदबाजी को लेकर धवन ने कहा कि
“यहां पर कोई चिंता की बात नहीं है। वो(सिराज और अहमद) दोनों अभी युवा हैं। वो केवल आए हैं। निश्चित तौर पर हम उन्हें वापस लाएंगे। जब वो अच्छी टीम के खिलाफ खेलते हैं तो वो कैसे सीखेंगे। अगर वो रन के लिए जाएंगे। तो ये तब होता है जब वो खुद को ऊपर उठाते हैं। अपनी रणनीति के बारे में सोचते हैं यही कारण हैं, कि वो परिपक्व बनेंगे।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post AUSvsIND- भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने एडिलेड जीत के बाद इन्हें दिया जीत का श्रेय appeared first on SportzWiki Hindi.