भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में 2-1 से हारकर टेस्ट सीरीज पर कब्जा कार लिया है। एडिलेड में खेले गये पहले मैच को टीम इंडिया ने 31 रनों से अपने नाम किया था। उसके बाद पर्थ टेस्ट में वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने उसे अपने नाम कर लिया। मेलबर्न में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को एकतरफा मात देकर सीरीज अपने नाम कर लिया।
रवि शास्त्री ने सुनील गावस्कर पर साधा निशाना

भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने इस जीत के बाद आलोचकों पर निशाना साधा है। इसमें सुनील गावस्कर भी शामिल है। उन्होंने पर्थ टेस्ट में हार के बाद रवि शास्त्री और टीम को आड़े हाथों लिया था।
शास्त्री ने सीरीज जीत के बाद कहा
“मैंने मेलबर्न में कहा था। मुझे लगता है कि मैंने टीम पर सवाल उठाने और अंधेरे में तीर चलाने वालों को जवाब दिया था। मैं मजाक नहीं कर रहा था क्योंकि मुझे पता है कि इस टीम ने कितनी कड़ी मेहनत की है। जब आप इतने दूर से गोली चलाते हैं तो वह दक्षिणी गोलार्ध को पार करते समय धुंए की तरह उड़ जाती है।”
सुनील गावस्कर ने क्या कहा था

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और भारत- ऑस्ट्रेलिया सीरीज में कमेन्ट्री कर रहे सुनील गावस्कर ने सिडनी टेस्ट के दौरान कमेन्ट्री करते समय रवि शास्त्री पर निशाना आधा था। मुरली कार्तिक से बात करते हुए उन्होंने कहा
“खतरे की यह घंटी कैसे बजी? क्योंकि हजारों मील दूर से उसकी आलोचना की गयी जिसने टीम को जगाने का काम किया।”
रवि शास्त्री कई बार दे चुके ऐसे बयान

भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री पहली बार ऐसे बयान नहीं दे रहे हैं। इससे पहले भी वह इस तरह के बयान दे चुके हैं। इंग्लैंड में उन्होंने इस भारतीय टीम को पिछले 15-20 साल की सबसे बेहतरीन करार दे दिया था। इसके अलावा उन्होंने कई ऐसे विवादित बनाया दिया था।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post AUSvsIND: सीरीज जीत के बाद कोच रवि शास्त्री ने सुनील गावस्कर पर साधा निशाना appeared first on SportzWiki Hindi.