Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND: हार्दिक पांड्या और अंपायर रिचर्ड कैटलब्रो के बीच हुई जबर्दस्त टक्कर, देखें वीडियो

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा और अंतिम टेस्ट मैच सिडनी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. सीरीज के चौथे टेस्ट मैच में भारत की टीम ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है.

भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 7 विकेट के नुकसान पर 622 रन बनाकर घोषित की थी. वहीं भारतीय गेंदबाजो ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी को 300 रन पर ही आउट कर दिया है. ऑस्ट्रेलिया टीम को फाँलोऑन मिल गया है और वह फिलहाल फाँलोऑन खेल रही है.

अंपायर से हुई हार्दिक की टक्कर 

आपकों बता दें, कि मैच के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी का 63वां ओवर कुलदीप यादव लेकर आ रहे थे. उनके इस ओवर में शार्ट कवर पर हार्दिक पांड्या फील्डिंग कर रहे थे.

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने कुलदीप यादव के इस ओवर की पांचवी गेंद पर कवर की तरफ एक शॉट खेला. हार्दिक पांड्या ने अपनी शानदार चुस्ती-फुर्ती दिखाते हुए तेजी से गेंद को पकड़ा और विकेटकीपर की ओर थ्रो किया. हार्दिक पांड्या इस गेंद को थ्रो करने के बाद अपने शरीर का संतुलन खो बैठे और उनकी टक्कर लेग अंपायर रिचर्ड कैटलब्रो से हो गई.

अंपायर रिचर्ड कैटलब्रो ने जीता सबका दिल 

हार्दिक पांड्या से हुई टक्कर के बाद अंपायर रिचर्ड कैटलब्रो की प्रतिक्रिया देखने लायक थी. उन्होंने इस टक्कर को हंसी-मजाक में लिया और हार्दिक पांड्या से हाथ मिलाया. मैदान पर अपने इस स्वभाव से अंपायर रिचर्ड कैटलब्रो ने क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया.

यहाँ क्लिक कर देखें वीडियो 

आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते है, कि कैसे भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या की टक्कर अंपायर रिचर्ड कैटलब्रो से हो गई.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें. 

The post AUSvsIND: हार्दिक पांड्या और अंपायर रिचर्ड कैटलब्रो के बीच हुई जबर्दस्त टक्कर, देखें वीडियो appeared first on SportzWiki Hindi.