Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND: शतक लगाने के बाद सोशल मीडिया पर छाये शॉन मार्श, इस भारतीय खिलाड़ी का उड़ा मजाक

भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा वनडे मैच एडिलेड क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच का टॉस ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जीता है और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 298 रन का एक विशाल स्कोर खड़ा किया है.

मार्श ने लगाया शानदार शतक

आपकों बता दें, कि इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज शॉन मार्श ने एक शानदार शतक लगाया है. शॉन मार्श ने अपनी टीम के लिए 123 गेंदों पर 131 रन की शानदार पारी खेली है. उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 11 चौके व 3 छक्के लगाये है.

मार्श के अलावा ग्लेन मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 37 गेंदों पर 48 रन का योगदान दिया है. वहीं मार्कस स्टोइनिस ने 35 गेंदों पर 29 रन का योगदान दिया है.

भारतीय टीम के लिए भुवनेश्वर कुमार ने जहां 3 विकेट हासिल किये है. वहीं मोहम्मद शमी ने 2 विकेट हासिल किये है. अपना वनडे डेब्यू कर रहे मोहम्मद सिराज इस मैच में काफी महंगे साबित हुए है. उन्होंने अपने 10 ओवर में 76 रन खर्च किये है. इस दौरान उन्हें एक भी विकेट हासिल नहीं हुआ है.

मार्श की हुई तारीफ, तो मोहम्मद सिराज का उड़ा मजाक 

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post AUSvsIND: शतक लगाने के बाद सोशल मीडिया पर छाये शॉन मार्श, इस भारतीय खिलाड़ी का उड़ा मजाक appeared first on SportzWiki Hindi.