Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND- ऑस्ट्रेलिया को पहली बार अपने देश में भारत से करना पड़ा हार का सामना, तो माइकल वान और हरभजन ने बनाया मजाक

विश्व क्रिकेट में जब इंटरनेशनल क्रिकेट ने अपनी रफ्तार पकड़ी उसके बाद से ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने अपने जबरदस्त खेल से हुकुमत कायम की। ऑस्ट्रेलिया इसके बाद तो बिल्कुल भी पीछे नहीं हटा और सालों तक विश्व क्रिकेट पर अपने नाम का खौफ स्थापित किया।

ऑस्ट्रेलिया का क्रिकेट जगत में रहा है जबरदस्त वर्चस्व

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का लोहा हर कोई मानने लगा। इसके बाद तो ऑस्ट्रेलिया सालों तक नंबर वन टेस्ट टीम रही जो टेस्ट क्रिकेट के साथ ही वनडे क्रिकेट में भी खूब सफल रही तभी तो उनके नाम अब तक के सबसे ज्यादा 5 विश्व कप खिताब हैं।

इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट जगत में कैसा वर्चस्व रहा है। इसी के साथ ये टीम आगे बढ़ती रही और समय के साथ उन्हें अपने खिलाड़ियों का रिप्लेसमेंट भी मिलता रहा।

ऑस्ट्रेलिया अब गुजर रहा है अपने सबसे खराब दौर से

लेकिन अचानक से ही साल 2018 की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट में बॉल टेंपरिंग कांड का ऐसा जबरदस्त दंश लगा कि उसके बाद से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का पतन शुरू हो गया।

आज ऐसी स्थिति आन पड़ी है कि ऑस्ट्रेलिया का बाहर के देशों में तो जीतना तो दूर अपने देश अपनी जमीं पर भी जीत के लाले पड़ गए हैं और हार के रूप में शर्मनाक स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।

हरभजन सिंह ने ऑस्ट्रेलिया को दी सुनहरे दिन लाने के लिए ये सलाह

ऑस्ट्रेलिया के लगातर खराब प्रदर्शन के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिन गेंदबाज रहे हरभजन सिंह ने एक बड़ी सलाह दी है जिससे कि ऑस्ट्रेलिया के पुराने सुनहरे दिनों को फिर सा लाया जा सकता है।

हरभजन सिंह ने ट्वीट कर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के लिए लिखा कि “उन्हें इन फ्लेट पिचों का धन्यवाद करना चाहिए। नहीं तो भारतीय गेंदबाज उन्हें हर बार 175/ 200 के स्कोर पर आउट करते। ये ऑस्ट्रेलिया के लिए वो समय है जब उन्हें घरेलू क्रिकेट और बुनियादी ढांचें की देखरेख करें जिसके उनके सुनहरे दिन फिर से लाए जा सके।”

हरभजन सिंह का ये कमेंट इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन के ट्वीट के बाद आया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि “जब आपकी टीम को इस सीरीज में उच्चतम स्कोर 326 रन मिले हो तो आप बहुत ज्यादा सपाट पिच का उल्लेख नहीं कर सकते हैं।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post AUSvsIND- ऑस्ट्रेलिया को पहली बार अपने देश में भारत से करना पड़ा हार का सामना, तो माइकल वान और हरभजन ने बनाया मजाक appeared first on SportzWiki Hindi.