Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND: ऋषभ पन्त और रविन्द्र जडेजा ने किया बड़ा कारनामा, सचिन और शास्त्री को छोड़ा पीछे

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे सिडनी टेस्ट में मजबूत स्थिति में पहुँच गयी है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 622 रन बना दिए। एशिया से बाहर लगातार फ्लॉप हो रहे भारतीय बल्लेबाजों ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की। भारतीय टीम अभी सीरीज में 2-1 से आगे हैं और अब यह मैच हारना लगभग नामुमकिन ही है।

7वें विकेट के लिए शानदार साझेदारी

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पन्त और ऑलराउंडर रविन्द्र जडेजा ने सातवें विकेट के लिए 204 रनों की शानदार साझेदारी बनाई। दोनों ही बल्लेबाजों ने अंतिम के ओवरों तेजी से भी रन बनाये। पन्त 159 रन बनाकर नाबाद रहे वहीं जडेजा ने भी 81 रन बनाये।

418 के स्कोर पर चेतेश्वर पुजारा के आउट होने के बाद लगा कि भारतीय टीम 500 के स्कोर तक भी नहीं पहुँच पाएगी। उनके बाद दोनों ही बल्लेबाजों ने पहले संभल कर खेले और उनके बाद ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों पर टूट पड़े।

सचिन और रवि शास्त्री को छोड़ा पीछे

ऑस्ट्रेलिया में भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे बेहतरीन साझेदारी के मामले में दोनों ही बल्लेबाजों ने महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और रवि शास्त्री को पीछे छोड़ दिया है।

सचिन और शास्त्री की जोड़ी ने 1992 में सिडनी में ही हुए टेस्ट मैच में 196 रनों की साझेदारी बनाई थी। उस मैच में रवि शास्त्री ने 206 और सचिन तेंदुलकर ने 148 रनों की पारी खेली थी।

सबसे ऊपर सचिन और लक्ष्मण

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में भारत की तरफ से सबसे बड़ी टेस्ट साझेदारी का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण के नाम दर्ज है। दोनों बल्लेबाजों ने 2003-04 दौरे के सिडनी में ही बनाया था।

ऑस्ट्रेलिया में भारत की तरफ से सबसे बेहतरीन साझेदारी:

क्रम बल्लेबाज साझेदारी मैदान साल
1 सचिन और लक्ष्मण 353 सिडनी 2004
2 द्रविड़ और लक्ष्मण 303 एडिलेड 2003
3 कोहली और रहाणे 262 मेलबर्न 2014
4 गावस्कर और अमरनाथ 242 सिडनी 1986
5 पन्त और जडेजा 204 सिडनी 2019
6 सचिन और शास्त्री 196 सिडनी 1992

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post AUSvsIND: ऋषभ पन्त और रविन्द्र जडेजा ने किया बड़ा कारनामा, सचिन और शास्त्री को छोड़ा पीछे appeared first on SportzWiki Hindi.