ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज को भारतीय टीम ने विराट कोहली की कप्तानी में 2-1 से अपने नाम कर ली है। सीरीज के तीसरे और निर्णायक वनडे मैच मेलबर्न क्रिकेट मैदान में खेला गया, जिसे भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हराते हुए जीत लिया है।
भारत ने मेलबर्न वनडे जीत कर सीरीज की अपने नाम
इस करो या मरो के मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस अपने पाले में गिरने के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम को बल्लेबाजी का न्योता दिया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए खराब प्रदर्शन करते हुए 50 ओवर खेलने से पहले ही 230 रनों पर सिमट गई।
PC_GETTY IMAGES
भारतीय टीम को मैच और सीरीज जीतने के लिए 231 रनों का लक्ष्य मिला जो मुश्किल नहीं था। इस मैच में भारतीय टीम की सलामी जोड़ी तो खास नहीं कर सकी लेकिन धोनी, कोहली और केदार जाधव की उपयोगी पारियों के दम पर भारत ने 49.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।
युजवेन्द्र चहल ने तय की भारतीय टीम के लिए जीत की मंजिल
इस मैच में भारतीय टीम के रिस्ट स्पिन गेंदबाज युजवेन्द्र चहल ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। युजवेन्द्र चहल को इस सीरीज में पहली बार मौका मिला जिसे उन्होंने बेहतरीन तरीके से भुनाया।
PC_GETTY IMAGES
फिरकी गेंदबाज युजवेन्द्र चहल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने 10 ओवर के कोटे में महज 42 रन देकर 6 कंगारू बल्लेबाजों को पैवेलियन भेजा। युजवेन्द्र चहल को इस प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।
युजवेन्द्र चहल ने विकेट को दिया अपनी सफलता का श्रेय
मैन ऑफ द मैच बने युजवेन्द्र चहल ने इसके बाद कहा कि
“ये ऑस्ट्रेलिया में मेरा पहला मैच था। विकेट में थोड़ा टर्न था और मैंने मेरी गेंदबाजी का पूरा लुत्फ उठाया। गेंद धीमी के साथ ही बहुत पेस भी हो रही थी। विश्व कप से पहले हमें न्यूजीलैंड में एक बड़ी सीरीज खेलनी है और मैं अब पूरा ध्यान उस पर लगा रहा हूं।”
PC_GETTY IMAGES
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post AUSvsIND- मैन ऑफ़ द मैच लेते हुए युज्वेंद्र चहल ने विराट कोहली को नजरअंदाज कर इन्हें दिया इस सफलता का श्रेय appeared first on SportzWiki Hindi.