Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsSL- चोटिल नुवान प्रदीप की जगह पर श्रीलंका की टीम में इस गेंदबाज को मिला मौका

ऑस्ट्रेलिया को अपनी ही मेजबानी में भारतीय टीम से करारी शिकस्त खाने के बाद अब श्रीलंका के खिलाफ खेलने को तैयार है। जिसमें दोनों ही देशों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच आज से ब्रिस्बेन में शुरू हुआ। श्रीलंकाई टीम इन दिनों अपने खराब दौर से गुजर रही हैं जिनके लिए ये राह आसान नहीं रहने वाली हैं।

नुवान प्रदीप की जगह पर विश्व फर्नांडो को बनाया टीम का हिस्सा

मेहमान टीम श्रीलंका को ऑस्ट्रेलिया का दौरा शुरू करने से पहले ही एक जबरदस्त झटका लगा था जब उनके स्टार तेज गेंदबाज नुवान प्रदीप को हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते टेस्ट सीरीज से बाहर का रास्ता देखना पड़ा।

Pradeep out of Australian series due to muscle strain

नुवान प्रदीप के बिना श्रीलंकाई टीम ब्रिस्बेन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में तो उतर चुकी है लेकिन इस बीच श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने नुवान प्रदीप के रिप्लेसमेंट के तौर पर युवा तेज गेंदबाज विश्व फर्नांडो को टेस्ट स्क्वॉड में शामिल कर लिया है।

विश्व फर्नांडो अगस्त 2017 के बाद से नहीं खेले हैं कोई मैच

श्रीलंका के युवा तेज गेंदबाज विश्व फर्नांडो को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने भले ही नुवान प्रदीप का रिप्लेसमेंट चुना है लेकिन फर्नांडो साल 2017 अगस्त के बाद से श्रीलंका टीम का हिस्सा नहीं रहे हैं।

ऐसे में श्रीलंकाई टीम जो ऑस्ट्रेलिया में इतिहास रचने को तो बेताब है लेकिन इस सीरीज में उन्हें जबरदस्त खेल दिखाने की जरूरत होगी जो उनके लिए इन खिलाड़ियों के साथ इतना आसान नहीं रहेगा।

दिनेश चांडिमल की हैं इतिहास बनाने पर नजरें

श्रीलंका के कप्तान दिनेश चांडिमल इस टेस्ट सीरीज के लिए बहुत ही आत्मविश्वास में नजर आए। टेस्ट सीरीज का पहला मैच शुरू होने से पहले दिनेश चांडिमल ने कहा कि “एक कप्तान और खिलाड़ी के रूप में मेरा यहां पहला टेस्ट मैच जीतने का सपना है।”

चांडिमल ने आगे कहा कि “लेकिन यहां आना आसान बात नहीं है। आपको काफी मेहनत करनी होगी, सभी 11 खिलाड़ियों को सभी पांच दिनों के लिए अच्छा खेल दिखाना होगा। यहीं हम एक टीम के रूप में देख रहे हैं। ये इतिहास बनाने का एक बड़ा अच्छा मौका है और हम सिर्फ एक टीम के रूप में ही ऐसा कर सकते हैं।”

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post AUSvsSL- चोटिल नुवान प्रदीप की जगह पर श्रीलंका की टीम में इस गेंदबाज को मिला मौका appeared first on SportzWiki Hindi.