Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsSL- कंगारू कोच जस्टिन लैंगर को मैच से पहले ही डराने लगा था हार का खतरा, अब बोले ये बात

भारत के खिलाफ करारी हार मिलने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम अब अपने घर में श्रीलंका की चुनौती का सामना कर रही है। श्रीलंका के खिलाफ ब्रिस्बेन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक पारी और 40 रनों से जीत हासिल की।

भारत से हार के बाद श्रीलंका पर जीत है ऑस्ट्रेलिया के लिए राहत

ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का ब्रिस्बेन में पहला टेस्ट मैच डे नाइट खेला गया था। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम भारतीय टीम से करारी हार मिलने की निराशा से उबरना चाहती थी।

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों के साथ ही गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने शानदार जीत हासिल की और इस जीत के साथ ही भारत के खिलाफ मिले हार के जख्मों पर कुछ मरहम जरूर लगा है।

मैच से पहले हार के डर ने नहीं सोने दिया जस्टिन लैंगर को

भारत के खिलाफ हार ऑस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर को ऐसी खटक रही थी कि उन्हें श्रीलंका के खिलाफ मैच से पहले भी हार का डर सता रहा था। ब्रिस्बेन टेस्ट से पहले इसी हार के डर ने कोट जस्टिन लैंगर को सोने तक नहीं दिया था।

जस्टिन लैंगर ने मैच के बाद इस बारे में  द ऑस्ट्रेलिया अखबार से बात करते हुए बताया कि “मैच शुरू होने से पहले मैं यही सोच रहा था कि अगर हम गाबा में श्रीलंका से हार गए तो क्या होगा? इसी वजह से मैं पिछले हफ्ते ठीक से सोया भी नहीं।”

मुझे श्रीलंका से था हार का डर

लैंगर ने आगे कहा कि “मैंने पीट(उनके दोस्त) को लगभग फोर कर दिया था। ये सच बात है, मैं ये जानना चाहता था कि स्क्वॉड से बाहर के लोग इस बारे में कैसी प्रतिक्रिया देंगे।

“अगर पूरी ईमानदारी से कहूं तो फिलहाल टीम के बारे में किस तरह से रिपोर्ट की जाती है मैं उसे लेकर ज्यादा सोचता हूं। उम्मीद है कि समय के साथ मैं और मजबूत हो जाउंगा और इस बारे में नहीं सोचूंगा।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post AUSvsSL- कंगारू कोच जस्टिन लैंगर को मैच से पहले ही डराने लगा था हार का खतरा, अब बोले ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.