इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम को क्रिकेट का पहला विश्वकप दिलाने वाले पूर्व कप्तान व हरफनमौला खिलाड़ी कपिल देव आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे है। भारत के इस महान खिलाड़ी का जन्म 6 जनवरी 1959 को चंडीगढ़ में हुआ था। आपको बता दें कि टीम के इंडिया के पूर्व कप्तान को केवल एक महान खिलाड़ी ही नहीं बल्कि उनके अतुलनीय योगदान के लिए भी जाना जाता है।
आपको बता दें कि भारत के इस महान खिलाड़ी का जिक्र आते ही सबसे पहले 1983 के विश्व कप की यादें ताजा हो जाती है। 1983 में लॉर्ड्स के मैदान में खेले गए क्रिकेट के महाकुंभ में किसी को भी भरोसा नहीं था कि भारत एक ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगा और अपना नाम इतिहास में सुनहरे अक्षरों से दर्ज कराएंगा। लेकिन कपिल देव की कप्तानी में इंडिया ने वो कर दिखाया जिस पर एक बार सुनने पर तो किसी को यकीन ही नहीं हुआ।
कपिल देव ने अपने क्रिकेट करियर में कई शानदार रिकॉर्ड बनाए हैं जो आज भी कायम है। उनके इन रिकॉर्ड को आज तक भी कोई नहीं तोड़ पाया। उन्हीं में से एक शानदार रिकॉर्ड ये भी है। भारत के इस पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी ने अपने 16 साल के करियर में कभी भी फिटनेस के कारण किसी मैच में बाहर नहीं बैठे है। साथ ही कपिल देव ऐसे बल्लेबाज भी रहे है जिन्होंने 184 टेस्ट पारियों में बल्लेबाजी करते हुए रन आउट नहीं हुए है। कपिल देव ने टेस्ट की 184 पारियों में 5248 रन बनाए, जिसमें 27 अर्धशतक और 8 शतक शामिल थे। साथ ही वनडे की 198 पारियों में 3783 रन बनाए। कपिल ने इस दौरान वनडे में 14 अर्धशतक और 1 शतक लगाया था। कपिल ने गेंदबाजी में भी अपने शानदार प्रदर्शन की छाप छोड़ी है।