इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व भरोसेमंद बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने टीम इंडिया को कई शानदार पारियां खेल टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है। भारत का ये पूर्व दिग्गज बल्लेबाज आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहा है। राहुल द्रविड़ का जन्म 11 जनवरी 1973 को इंदौर में हुआ था। आज उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य पर राहुल द्रविड़ के बेस्ट रिकॉर्ड के बारें में बताने जा रहे है। तो आइए नजर डालिए...
विराट लगातार दूसरे साल इस मामलें में बने बेताज बादशाह, इन दिग्गज सेलिब्रिटी को छोड़ा पीछे
भारतीय टीम के पूर्व भरोसेमंद बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने अपने टेस्ट करियर में 286 पारियां खेली है। द वॉल के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ अपने करियर में इस दौरान एक बार गोल्डन डक का शिकार बन पवेलियन लौटे है। राहुल द्रविड़ ने अपने करियर में कई शानदार रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की है। एक और शानदार रिकॉर्ड राहुल द्रविड़ ने टेस्ट करियर में सबसे ज्यादा 31258 गेंदों का सामना किया है।
आपको बता दें कि द वॉल के नाम से महशूर राहुल द्रविड़ स्लिप के शानदार फिल्डर भी रह चुके है। राहुल द्रविड़ ने अपने करियर में सबसे ज्यादा 210 कैच लपकने का भी रिकॉर्ड बनाया है। राहुल द्रविड़ ने अपने टेस्ट करियर में 13288 रन बनाएं है। वहीं, द वॉल ने वनडे में दस हजार से ज्यादा करन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज किया है। साथ ही राहुल द्रविड़ के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज है। राहुल द्रविड़ ऐसे बल्लेबाज हैं जो टेस्ट मैच खेलने वाली सभी टीमों के खिलाफ शतक लगा चुके है।