इंटरनेट डेस्क। भारतीय टेस्ट टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने कई अहम मैचों में टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है। पुजारा ने क्रिकेट के मैदान में कई अहम रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की है। टेस्ट टीम का ये अहम बल्लेबाज आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहा है। चेतेश्वर पुजारा का जन्म आज ही के दिन यानी कि 25 जनवरी 1988 को राजकोट में हुआ था।
भारतीय टेस्ट टीम के इस बल्लेबाज ने हाल ही में भारत को कंगारू धरती पर करीब 70 साल बाद इतिहास रचने में अहम भूमिका निभाई थी। आपको बता दें कि हाल ही में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई ऐतिहासिक सीरीज में भी तीन शतक जड़कर मैन ऑफ द सीरीज का खिताब अपने नाम किया था। चेतेश्वर पुजारा ने हाल ही में सिडनी में खेले गए टेस्ट मैच में अपने टेस्ट करियर का 18वां शतक जड़ने में कामयाबी हासिल की। उनकी कंगारू धरती पर खेली गई इस शानदार पारी की वजह से पुजारा आज के समय के भारतीय टीम द वॉल बल्लेबाज बन गए है। पुजारा की कंगारू धरती पर खेली गई इस पारी से उनकी तुलना अब पूर्व भरोसेमंद राहुल द्रविड़ से होने लगी है।
आपको बता दें कि भारत के इस टेस्ट के भरोसेमंद बल्लेबाज ने अब तक अपने टेस्ट करियर में 68 टेस्ट मैच खेले और इस दौरान पुजारा ने 5426 रन बनाए है। पुजारा ने इस दौरान अभी तक टेस्ट करियर में 3 दोहरे शतक, 18 शतक और 20 अर्धशतक जमाएं है। इसी के साथ आपको बता दें कि पुजारा के नाम टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा बॉल खेलने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। पुजारा ने 2017 में कंगारू टीम के खिलाफ एक पारी में सबसे ज्यादा 500 से अधिक बॉल खेली है। पुजारा इस मामलें में भारत के पहले बल्लेबाज है।