Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

BBL2019: जोफ्रा आर्चर का बाउंड्री पर ये सुपरमैन अवतार देख पूरी दुनिया रह गई दंग, देखें वीडियो

ऑस्ट्रेलिया इन दिनों श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रहा है. वहीं उनके घरेलु सीरीज बिग बैश लीग भी खेली जा रही है. जैसे भारत में आईपीएल का आयोजन होता है. वैसे ही ऑस्ट्रेलिया में इस टी-20 लीग का आयोजन होता है. इस टूर्नामेंट में आज ब्रिस्बेन हीट और होबार्ट हरिकेन्स के बीच मैच हो रहा था.

इस मैच में होबार्ट हरिकेन्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया. ब्रिस्बेन हीट की पारी के तीसरे ही ओवर में जोफ्रा आर्चर ने मैक्स ब्रायंट (7) को आउट करने के लिए एक ऐसा कैच लपका. जिसे देख आपकी आंखे फटी की फटी रह जाएंगी.

 ऐसा अविश्वसनीय कैच आपने कभी नहीं देखा होगा 

बता दें, जोफ्रा आर्चर बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे थे. गेंद उनके पास गई. जब उन्हें लगा कि उनका संतुलन बिगड़ रहा है तो उन्होंने गेंद को फिर से हवा में उछाला और बाउंड्री पार कर गए. बाउंड्री पार करने के बाद आर्चर दोबार जल्दी से मैदान में लौट आए और गेंद को अपने हाथों में कैद कर लिया.

यहाँ देखें वीडियो 

अपने पहले ही ओवर में दो गेंदों में दो विकेट झटक लिए 

ये बेहतरीन कैच पकड़ने के बाद आर्चर को पांचवां ओवर फेंकने की जिम्मेदारी सौंपी गई. इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने अपने पहले ही ओवर में दो गेंदों में दो विकेट चटका दिए.

 होबार्ट हरिकेंस ने जीता मैच 

ब्रिस्बेन हीट ने इस मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट खोकर 144 रन बनाए. हीट की ओर से एलेक्स रॉस और जिम्मी पियर्सन ने अर्धशतक जमाए. एलेक्स रॉसन ने 62 और जिम्मी पियर्सन ने 50 रन की पारी खेली.

हरिकेन्स के लिए आर्चर, फॉकनर और मुडी ने दो-दो विकेट लिए. 145 रन का पीछे करते हुए हरिकेन्स के बल्लेबाज़ों ने 14.2 ओवर में ही अपनी टीम को जीत दिला दी.

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post BBL2019: जोफ्रा आर्चर का बाउंड्री पर ये सुपरमैन अवतार देख पूरी दुनिया रह गई दंग, देखें वीडियो appeared first on SportzWiki Hindi.