Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

BCCI ने चौथे टेस्ट के लिए 13 सदस्यों का किया ऐलान

इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट मैच के लिए BCCI ने 13 सदस्य टीम का एलान कर दिया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही चार मैचों की टेस्ट सीरिज का आखिरी और निर्णायक मैच कल से सिडनी में खेला जाएगा।भारत ने चार मैचों की टेस्ट सीरिज में ऑस्ट्रेलिया टीम पर 2-1 की बढ़त बना ली है। चौथे टेस्ट मैच से पहले सभी भारतीय खिलाड़ी ने अपने परिवार के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट किया है। भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया टीम के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री के साथ डिनर किया। इस बात की जानकारी बीसीसीआई ने अपने सोशल अकाउंट ट्विटर पर दी है।

न्यू ईयर पर भी कंगारुओं ने नहीं छोड़ा मैदान, जमकर बहाया पसीना

लेकिन 13 सदस्य के टीम में आर अश्विन को अपनी चोट की वजह से बाहर बैठना पड़ सकता है। आर अश्विन के टेस्ट मैच खेलने का निर्णय टेस्ट शुरू होने से ठीक पहला लिया जाएगा। बता दें कि एडिलेड में पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन पेट में खिंचाव के कारण उन्हें मैच से आराम दिया गया था। वहीं बाद में भी अश्विन अभ्यास के दौरान फिट नहीं दिखाई दिए जिसकी वजह से टेस्ट मैच खेलने का निर्णय गुरूवार की सुबह टेस्ट शुरू होने से पहले लिया जाएगा।

विराट ने अनुष्का के साथ मनाया नया साल, सोशल मीडिया पर शेयर की खूबसूरत तस्वीर

वहीं बीसीसीआई ने चौथे टेस्ट मैच के लिए 13 सदस्यों को शामिल किया है। जिसमें कप्तान विराट कोहली के अलावा उप कप्तान अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, आर अश्विन, एम शमी, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव शामिल है।

BCCI: 13-man squad for SCG Test - Virat Kohli (C), A Rahane (VC), KL Rahul, Mayank Agarwal, C Pujara, H Vihari, R Pant, R Jadeja, K Yadav, R Ashwin, M Shami, Jasprit Bumrah, Umesh Yadav. A decision on R Ashwin's availability will be taken on the morning of the Test. pic.twitter.com/VOmjJZAasE

— ANI (@ANI) January 2, 2019


Herald