Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महिलाओं को लेकर हार्दिक पांड्या ने दिया बेतुका बयान, BCCI कर सकती कार्यवाई  

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या हमेशा किसी ना किसी वजह से हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। लेकिन वह हाल ही में दिए अपने कुछ बयानों को की वजह से बहुत ज्यादा ट्रोल हो रहें है। आपको बता दे कि हाल ही में करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में क्रिकेटर केएल राहुल और हार्दिक पांड्या पहुंचे थे। जहां उन्होंने कुछ ऐसी बात बोली की अब उनको फेंस के गुस्से का शिकार होना पड़ा है। बताया जा रहा है कि पांड्या ने महिलाओं को लेकर कुछ बयान दिया है।

खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में क्रिकेटर केएल राहुल और हार्दिक पांड्या साथ आये थे जहां उन्होंने अपने जीवन से जुड़े कई सारे खुलासे किये लेकिन इस बीच ही वह कुछ ऐसा भी बोल गए की उनको अपने फेंस के गुस्से का शिकार होना पड़ा। आपको बता दे कि हार्दिक पंड्या ने शो में अपने रिलेशनशिप और डेटिंग के बारे में ऐसी बात बताई जिसके बाद कई महिलाओं ने हार्दिक पंड्या का विरोध करना शुरू कर दिया। साथ ही माना जा रहा है कि इस बयान के बाद BCCI हार्दिक पंड्या पर एक्शन लेकर उनके खिलाफ कार्यवाई कर सकती है।

इस शो के बाद लोगों ने ट्विटर पांड्या को गैरमजिम्मेदार और औरतों की इज्जत ना करने वाला बताया है। साथ ही कुछ लोगों ने उनको क्रिकेट का राखी सावंत तक कह दिया है। आपको बता दे कि इससे पहले पांड्या विराट कोहली को सचिन से बेहतर बताया था जिसकी वजह से भी काफी ट्रोल हुए थे। लेकिन अब महिलाओं के बारे में बोलने के बाद माना जा रहा है कि हार्दिक पंड्या के इस बयान के बाद BCCI उन पर सख्त कदम उठा सकती है।

और ये भी पढ़े:

न्यूजीलैंड ने श्रीलंका का किया सूपड़ा साफ, 3-0 से जीती ODI सीरीज

सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम के इन खिलाड़ियों को हुआ शानदार फायेदा

खुशखबरी, विदेश में नहीं भारत में ही होगा IPL 12 का आयोजन



Herald