स्पोर्ट्सडेस्क। भारतीय टीम के भरोसेमंद खिलाड़ी राहुल द्रविड़ ने अपने शानदार प्रदर्शन की वजह से से हमेशा अपने सभी फेंस का दिल जीता है। राहुल द्रविड़ शुक्रवार यानी आज अपना 46वां बर्थडे मना रहें है। साथ ही उनको अपने विकेट पर लम्बे समय तक टिके रहने की वजह से भारतीय क्रिकेट की ;दीवार कहे जाने लगे थे। आपको बता दे कि उनका टेस्ट मैच में विकेट लेना बहुत कठिन माना जाता हैं। आपको बता दे द्रविड़ का जन्म आज ही के दिन 11 जनवरी 1973 को इंदौर, मध्यप्रदेश में हुआ था।
राहुल द्रविड़ की गिनती दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में होती है। साथ ही आपको बता दे कि उन्होंने ने अपने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में लगभग 25,000 रन बनाए। द्रविड़ के नाम टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक गेंदों का सामना करने का रिकॉर्ड दर्ज है। अपने टेस्ट करियर के दौरान उन्होंने 31,258 गेंदें खेली हैं। इस मामले में दूसरे स्थान पर 200 टेस्ट खेलने वाले सचिन तेंदुलकर हैं। राहुल द्रविड़ की टेस्ट क्रिकेट में विकेट पर जबरदस्त क्षमता थी। इस वजह से ही उनको भारतीय क्रिकेट की दीवार के नाम से जाना जाता है। राहुल द्रविड़ ने अपनी कलात्मक बल्लेबाजी के दम पर विश्व क्रिकेट में अपनी विशेष पहचान बनाई है।
आपको बता दे कि राहुल द्रविड़ ने 164 टेस्ट मैचों के दौरान विकेट पर 44,152 मिनट का वक्त बिताया है। ये एक विश्व रिकॉर्ड है। वहीं द्रविड़ विश्व के एकमात्र ऐसे बल्लेबाज है जिन्होंने सर्वाधिक 66 बार शतकीय साझेदारी की है। इसके अलावा ही राहुल द्रविड़ का क्षेत्ररक्षक के रूप में विश्व रिकॉर्ड बनाया है। टेस्ट क्रिकेट में 210 कैच पकड़े हैं। इस रिकॉर्ड को अभी तक कोई नही तोड़ पाया है।
और ये भी पढ़े:
Video: कैच के चक्कर में माथे पर लगी चोट, खून देख क्रिकेट जगत भी हुआ हैरान
भारत के खिलाफ 33 साल पुरानी जर्सी पहनकर खेलने उतरेगी ऑस्ट्रेलिया, जानें वजह
INDvsAUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में ये रिकॉर्ड बना सकते है रोहित शर्मा
Herald