भारतीय टीम एशिया से बाहर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस प्रदर्शन की सबसे बड़ी वजह टीम की तेज गेंदबाजी को माना जा रहा है। टीम के तीन प्रमुख तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह ने दक्षिण अफ्रीका से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक बल्लेबाजों के नाक में दम कर दिया है। इसी वजह से यह तिकड़ी दुनिया में सबसे बेहतरीन मानी जा रही है।
2018 में झटके 130 विकेट

भारत के इन तीनों प्रमुख तेज गेंदबाजों ने पिछले साल टेस्ट मैचों में 130 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के तीन मैचों में भारत ने मेजबान टीम को हर पारी में ऑल आउट कर दिया।
इंग्लैंड में भी 1-2 पारी छोड़कर भारतीय टीम ने सभी पारियों में उन्हें ऑल आउट किया। ऑस्ट्रेलिया में भी अभी तक हुए तीन टेस्ट मैच में भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को लगातार ऑल आउट किया है। इन सभी में इन तीनों गेंदबाजों का काफी अहम योगदान है।’
कगिसो रबाडा ने किया जवाब

भारत के साथ ही किसी टीम की तेज गेंदबाजी सबसे अच्छी है तो वह दक्षिण अफ्रीका की टीम है। उनके पास कगिसो रबाडा, डेल स्टेन, और वेरोन फिलेंडर जैसे गेंदबाज हैं। रबाडा 2018 में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज भी थे।
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार ने रबाडा से पूछा
“सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रहा है जिसमें मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह को दुनिया का सबसे बेहतरीन गेंदबाजी अटैक बताया जा रहा है। आप इस बारे में क्या सोचते हैं?”

इसके जवाब में रबाडा ने कहा
“सभी लोगों का अपना मत होता है। जब हम खेलते हैं तो हमें लगता है कि हमारा गेंदबाजी अटैक दुनिया में सबसे बेहतरीन है। उनकी गेंदबाजी अगर बेस्ट नहीं है तो अच्छी जरुर है। सभी हमारी गेंदबाजी का अनुभव होता है, जब वह दक्षिण अफ्रीका आते हैं। जब हम उनके खिलाफ खेलते हैं तो हमें लगता है कि हमारा अटैक ज्यादा बेहतरीन है। हमें भरोसा है कि हम किसी भी बल्लेबाजी लाइन अप को आउट कर सकते हैं।”
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post भारतीय तेज गेंदबाजों को सर्वश्रेष्ठ बताने वालों पर कगिसो रबाडा का तीखा प्रहार appeared first on SportzWiki Hindi.