Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हार्दिक पंड्या मामले पर जल्द फैसला चाहता है मुंबई इंडियंस

नई दिल्ली
आईपीएल फ्रैंचाइजी मुंबई इंडियंस (MI) ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआईः से कहा है कि वह विवादों में फंसे क्रिकेटर हार्दिक पंड्या के मामले की जांच जल्दी ही करे। हार्दिक आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं और इसलिए यह फ्रैंचाइजी चाहती है कि आईपीएल का नया सत्र शुरू होने से पहले हार्दिक पर फैसला स्पष्ट हो जाए।
लेटेस्ट कॉमेंट

बीसीसीआई और एमआई से जुड़े सूत्रों से यह जानकारी मिली है। हालांकि रिलायंस इंडस्ट्रीज के सीईओ (स्पोर्ट्स) सुंदर रमन से जब इस मामले पर बात की गई, तो उन्होंने इस बात से साफ इंकार कर दिया कि मुंबई इंडियंस ने बोर्ड से इस बारे कोई बात की है। सुंदर ने कहा, 'एमआई ने इस मामले में किसी से कोई बात नहीं की है।'

एक टीवी चैट शो में महिलाओं पर अभद्र कॉमेंट्स करने के चलते हार्दिक पंड्या और टीम इंडिया में उनके साथी क्रिकेटर केएल राहुल इन दिनों निलंबन झेल रहे हैं। दोनों क्रिकेटरों को इस बैन के चलते ऑस्ट्रेलिया में खेली गई वनडे सीरीज से भी बाहर रहना पड़ा। इसके बाद इन दोनों खिलाड़ियों को न्यू जीलैंड में खेली जाने वाली वनडे और टी20 टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया है।