Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बालिका दिवस पर भारतीय महिला टीम ने न्यूजीलैंड पर दर्ज की बड़ी जीत

खेल डेस्क। स्मृति मंधाना (105) और युवा जेमिमा रौद्रिगेज (नाबाद 81) की शानदार पारियों के दम पर भारत ने पहले एक दिवसीय क्रिकेट मैच में न्यूजीलैंड को नौ विकेट से शिकस्त दी। भारत की महिला क्रिकेट टीम ने ये जीत राष्ट्रीय बालिका दिवस पर हासिल की है। इस जीत के साथ ही भारत ने तीन मैचों की शृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

बालिका दिवस: इन बालिकाओं ने आगे जाकर किया है देश का नाम दुनिया में रोशन

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय गेंदबाजों ने कप्तान मिताली राज के फैसले को सही साबित करते हुए न्यूजीलैंड की पारी 48.4 ओवर में 192 रन पर ढेर कर दी।

भारत की ओर से एकता बिष्ट और पूनम यादव ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किया। वहीं दिप्ति शर्मा ने दो और एक पांडे ने एक विकेट हासिल किया। न्यूजीलैंड की ओर से कीवी कप्तान एमी सैटर्थवेट ने 31, अमेलिया केर ने 28, सूजी बेट्स ने 38 और सोफी डेवाइन ने 28 रन का योगदान दिया।

...तो इस कारण विराट न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम दो वनडे और T20 सीरीज नहीं खेलेंगे, ये संभालेगा टीम की कमान

इसके जवाब में भारत ने मंधाना (105) की शतकीय पारी और 18 वर्षीय रौद्रिगेज ने (नाबाद 81) के अर्धशतक की मदद से 33 ओवर में एक विकेट पर 193 रन बनाकर बड़ी जीत हासिल की।

अब शिखर धवन ने की दुनिया के इस महान बल्लेबाज की बराबरी, हासिल किया ये बड़ा मुकाम

आईसीसी वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर का पुरस्कार जीतने वाली मंधाना ने अपनी चौथी वनडे शतकीय पारी के दौरान 104 गेंदों का सामना करते हुए नौ चौके और तीन छक्के लगाए। वहीं रौद्रिगेज अपनी पारी में 94 गेंदों का सामना करते हुए नौ चौके लगाए।