Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इन चार खिलाड़ियों को तीसरे वनडे मैच की प्लेइंग इलेवन से बाहर रखेंगे विराट कोहली!

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का अंतिम वनडे मैच एडिलेड क्रिकेट स्टेडियम में 18 जनवरी शुक्रवार को खेला जायेगा.

इस वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में कुल 15 खिलाड़ी शामिल है, इसलिए तीसरे वनडे में कप्तान विराट को चार खिलाड़ियों को टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर रखना होगा और आज हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में उन चार खिलाड़ियों के ही नाम बताएंगे.

आइये डालते है ऐसे चार खिलाड़ियों पर एक नजर :

केदार जाधव 

केदार जाधव

केदार जाधव

केदार जाधव को सीरीज के शुरूआती दो वनडे मैचों में भी टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था. सीरीज के तीसरे वनडे मैच में भी उनकी टीम में जगह बन पाना बहुत मुश्किल है.

विजय शंकर 

विजय शंकर को हार्दिक पांड्या के सस्पेंड होने के कारण भारतीय टीम में चुना गया है, लेकिन अबतक सीरीज के दोनों वनडे मैचों से उन्हें बाहर रखा गया था. सीरीज के तीसरे वनडे मैच में भी विजय शंकर को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलने का कोई चांस नहीं लग रहा है.

युजवेंद्र चहल 

भारतीय टीम के युवा स्पिनर युजवेंद्र चहल को भी सीरीज के शुरूआती दोनों वनडे मैचों की प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था. चहल से पहले कप्तान कोहली, जडेजा और कुलदीप यादव को तरजीह दे रहे है.

मोहम्मद सिराज 

मोहम्मद सिराज को दूसरे वनडे मैच की प्लेइंग इलेवन में मौका मिला था, लेकिन उनका प्रदर्शन बहुत खराब रहा था. मोहम्मद सिराज ने अपने 10 ओवर में कुल 76 रन खर्च कर दिए थे. इस दौरान उन्हें एक भी विकेट हासिल नहीं हुआ था.

मोहम्मद सिराज के इस खराब प्रदर्शन के कारण उन्हें तीसरे वनडे की प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जा सकता हैं और उनकी जगह खलील अहमद को मौका दिया जा सकता है.

 

 

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

 

The post इन चार खिलाड़ियों को तीसरे वनडे मैच की प्लेइंग इलेवन से बाहर रखेंगे विराट कोहली! appeared first on SportzWiki Hindi.