भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बाएं हाथ के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक गौतम गंभीर ने हाल ही में अपने सभी तरह की क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। दिल्ली के दिग्गज बल्लेबाज गौतम गंभीर ने पिछले ही महीनें अचानक ही क्रिकेट करियर को अलविदा कह दिया।
गौतम गंभीर की राजनीति में उतरने की खबरें हैं जोरों पर
अपने क्रिकेट करियर को अलविदा कहने के बाद गौतम गंभीर इन दिनों सोनी टीवी नेटवर्क के साथ अपनी नई पारी कमेन्ट्री के साथ शुरू कर चुके हैं,

लेकिन पिछले कई दिनों से गौतम गंभीर के राजनीति में उतरने की खबरें अपने चरम पर हैं। पिछले कई दिनों से या यूं कहें कि उनके सन्यास लेने से भी कुछ दिन पहले से उनके राजनीति में उतरने की खबरें चर्चा में हैं।
गौतम गंभीर ने राजनीति में उतरने की खबरों का किया खंडन
लेकिन वहीं गौतम गंभीर अपने आप को राजनीति में उतरने की खबरों का पहले भी खंडन कर चुके हैं तो एक बार फिर से उन्होंने इस तरह की खबरों को पूरी तरह से खारिज किया है।

भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे शानदार बाएं हाथ के बल्लेबाजों में शुमार रहे गौतम गंभीर ने ट्वीट कर एक बार फिर से इस चर्चा को पूरी तरह से खत्म कर दिया है। जिसमें गंभीर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि
There have been speculative stories that I am joining politics. Please allow me to clarify that there’s no truth in this. At the moment, I am merely a retired cricketer who like all of you is waiting for India’s series win in Australia.
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) January 3, 2019
“ऐसी अटकलें हैं कि मैं राजनीति में शामिल हो रहा हूं। कृपया मुझे स्पष्ट करें कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है। फिलहाल, मैं केवल एक रिटायर्ड क्रिकेटर हूं, जो आप सभी को पसंद करता हूं। मुझे समय तो ऑस्ट्रेलिया में भारत की सीरीज जीत की इंतजार है।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने राजनीति में उतरने को लेकर कही मन की बात appeared first on SportzWiki Hindi.