भारतीय क्रिकेट में साल 2017 में एक जबरदस्त बवाल तब खड़ा हो गया था जब भारतीय टीम के मुख्य कोच पर आसीन दिग्गज खिलाड़ी अनिल कुंबले ने अचानक से अपने पद से इस्तीफा दे दिया। अनिल कुंबले ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल के बाद अगले ही दिन अपने पद से हटने का फैसला किया।
अनिल कुंबले के इस्तीफे के पीछे माना गया विराट कोहली का हाथ
अनिल कुंबले के कोच पद से हटने को भारतीय क्रिकेट में सबसे बड़ा काला अध्याय माना गया। क्योंकि अनिल कुंबले के कोच पद से हटने के पीछे कप्तान विराट कोहली ने अनबन बतायी गई।

भारत के महान खिलाड़ियों में शामिल रहे अनिल कुंबले के इस तरह से अपने पद से हटने के बाद हर कोई विराट कोहली का इसका जिम्मेदार मानने लगा और विराट कोहली की आलोचना करने लगा।
कुंबले को नहीं किया गया था बर्खास्त
भले ही अनिल कुंबले को हर कोई मान रहा है कि विराट कोहली ने कोच पद से हटवाया लेकिन वहीं इसको लेकर अब क्रिकेट सलाहकार समिति के सदस्य वीवीएस लक्ष्मण ने माना कि अनिल कुंबले को कोच पद से बर्खास्त नहीं किया गया है।

वीवीएस लक्ष्मण ने इसको लेकर कहा कि “कुंबले को किसी ने बर्खास्त नहीं किया। जहां तक कोहली का सवाल था तो ये एक जरूर मुद्दा था। वो कुंबले की शैली के साथ सहज नहीं थे।”
हम कुंबले के साथ ही जाना चाहते थे आगे
“बीसीसीआई ने सीएसी को इस मुद्दे के हल के लिए बुलाया था। हमें लगा कि अनिल कुंबले ने शानदार काम किया है, लेकिन परिस्थितियों ने उन्हें इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया। अगर मैं उस स्थिति में होता तो मैं भी यही करता।”

वीवीएस लक्ष्मण ने आगे कहा कि “जहां तक सीएसी का सवाल है, हमने उल्लेख किया था कि भारत को आगे ले जाने वाले थे। यही हमने बीसीसीआई को भी बताया था।”
“एक बार अनिल कुंबले ने इस्तीफा दे दिया उसके बाद फिर से जो आवेदन किए गए उसमें हमें रवि ही सबसे बेहतर विकल्प लगे। ये विराट की पसंद नहीं थी। इस खेल के अनिल कुंबले लीजेंड हैं। उन्होंने भारतीय क्रिकेट के लिए शानदार योगदान दिया। तो चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान उन्हें जो बुरा सामना करना पड़ा इसके लायक नहीं थे।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post अनिल कुंबले को कोच पद से हटने को लेकर सीएसी के सदस्य वीवीएस लक्ष्मण का बड़ा बयान, कहा कोहली ने… appeared first on SportzWiki Hindi.