भारतीय वनडे और टी-20 टीम के सलामी बल्लेबाज और उपकप्तान रोहित शर्मा सिडनी में होने वाले अंतिम टेस्ट मैच से पहले भारत वापस लौट गए थे। इसकी वजह थी कि उनकी पत्नी रितिका सजदेह बच्चे को जन्म देने वाली थी। अब रोहित वनडे सीरीज से पहले टीम के साथ जुड़ जायेंगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत 12 जनवरी से पहला वनडे मैच खेलेगी।
रोहित ने शेयर किया था फोटो

बेटी के जन्म के कुछ दिन बाद ही रोहित शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी बेटी का फोटो शेयर किया था। हालाँकि, इसमें चेहरा तो नहीं दिख रहा था लेकिन लोगों ने इसे काफी पंसद किया था।
रोहित ने अपनी बेटी की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा- हैलो वर्ल्ड, आप सभी के लिए नया साल अच्छा हो। रोहित की बेटी की पहली तस्वीर सामने आते ही कुछ ही घंटों में उसे लाखों लाइक्स मिल गए।
अब बताया बेटी का नाम

रोहित शर्मा अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए वापस लौटने की तैयारी में हैं। इसी बीच उन्होंने अपनी बेटी का एक और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया है लेकिन इसमें भी चेहरा नहीं दिख रहा।
इसके साथ ही रोहित ने अपनी बेटी के नाम का भी खुलासा किया। उन्होंने अपनी नन्हीं परी का नाम समाइरा रखा है। इसकी जानकारी उन्होंने ट्विटर के जरिये दी है। रोहित और रितिका की यह पहली संतान है।
I spent last night
On the last flight to you
Took a whole day up
Trying to get way upBaby Samaira
https://t.co/xR2fjlvwOr This video never fails to give me goosebumps @adamlevine pic.twitter.com/XPNtfwS4qX
— Rohit Sharma (@ImRo45) January 6, 2019
2015 में हुई थी शादी

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अपनी मैनेजर रितिका सजदेह से 15 दिसम्बर 2015 को शादी की थी। रितिका आईपीएल समेत भारत के मैचों में मैदान पर लगातार देखी जाती हैं।
रोहित ने अपननी पत्नी की प्रेगनेंसी की खबर लोगों से छुपा कर रखी थी। हालाँकि, मीडिया रिपोर्ट्स में उनके पिता बनने की खबरें आ रही थी लेकिन उन्होंने कभी इसपर कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद उन्होए खुद ही इस बात का खुलासा किया था।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post रोहित शर्मा ने शेयर की अपनी बेटी की फोटो, नाम का भी किया खुलासा appeared first on SportzWiki Hindi.
