Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रफेल नडाल का ध्यान आॅस्ट्रेलियाई ओपन के सकारात्मक पहलूओं पर

मेलबर्न
आॅस्ट्रेलियाई ओपन के उपविजेता रफेल नडाल ने सोमवार को कहा कि चोट से वापसी के बाद अपने दमदार प्रदर्शन से वह कई सकारात्मक पहलुओं को देख रहे हैं। स्पेन के दूसरी वरीयता प्राप्त इस खिलाड़ी ने बिना एक भी सेट गंवाये फाइनल का तक का सफर तय किया था लेकिन रविवार को सर्बियाई खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने उन्हें 6-3, 6-2, 6-3 से मात दी। नडाल ने कहा की 2018 में चोटिल होने के बाद वह अभी तक पूरी तरह से उबरे नहीं है। नडाल ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि उसनेर् जोकोविची जैसी टेनिस खेली वह अविश्वसनीय था। लेकिन यह भी सच है की मैं शारीरिक तौर पर पूरी तरह से फिट नहीं था।