Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली ने बताया उस खास इंसान का नाम, जिसकी वजह से आज बने हैं भारतीय टीम के कप्तान

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम जीत के कई रिकॉर्ड बना रही है. इसी बीच भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने सोशल मीडिया में अपना एक वीडियो पोस्ट किया है. जिसमे उन्होंने अपने भाई विकास कोहली और अपने बचपन को लेकर बात की है.

बचपन में भाई और भाई के दोस्त नहीं देते थे बल्लेबाजी 

विराट ने अपने बयान में कहा,

“मेरे व मेरे भाई के दोस्त जानते थे कि मुझे क्रिकेट का शौक है, इसलिए मैं किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार रहूँगा. जब भी बल्लेबाजी करने की मेरी बारी होती, तो वे सभी घर जाते थे और मैं रोता था और फिर मैं कहता था, मेरे साथ नाइंसाफी हुई है

उन्होंने मुझे सब कुछ करने दिया, लेकिन मुझे बल्लेबाजी नहीं करने दी. यह कई बार निराशाजनक था, लेकिन मेरी क्रिकेट के साथ वह हर तरह से मेरी मदद करने के लिए प्रतिबद्ध थे.”

भाई ने अपने ग्रुप में शामिल होने की नहीं दी अनुमति 

विराट कोहली ने आगे अपने बयान में कहा,

“मेरा भाई मुझसे सात साल बड़ा है. मैंने उसके साथ घर पर ज्यादा समय नहीं बिताया, क्योंकि वह अपने दोस्तों के साथ अपने करियर को सेटल करने के लिए खुद की चीजें कर रहा था.

मुझे याद है कि मैं हमेशा उनके समूह का हिस्सा बनना चाहता था, क्योंकि मैं महसूस किया कि वे बहुत कूल अंदाज के थे. यह मेरी जिज्ञासा हुआ करती थी, लेकिन उन्होंने मुझे कभी भी अपने ग्रुप में शामिल होने की अनुमति नहीं दी, क्योंकि मैं बहुत छोटा था.”

सफलता के पीछे भाई का बड़ा हाथ 

विराट कोहली ने आगे अपने बयान में कहा,

“मेरा भाई मेरे पिताजी के साथ बिजनेस में शामिल हो गया, लेकिन जब भी मेरा कोई मैच होता था, तो वह मेरे लिए समय निकालकर मेरे को छोड़ने आता था. 

फिर जब मैं बड़ा हुआ, तो मैं खुद से जाता था. जाहिर है कि वह मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण था. उसने कभी भी मेरे खेल पर कोई समझौता नहीं किया, कही ना कही मेरी सफलता के पीछे उसका एक बड़ा हाथ है. मेरे पिता के साथ-साथ, मेरे भाई ने भी यह सुनिश्चित किया कि मुझे क्या चाहिए. 

ईमानदारी से कहूँ, तो मैं अभी भी किसी के साथ भी ऐसा व्यवहार नहीं करता कि मैं एक सीनियर क्रिकेटर हूं. अगर मुझे कोई सम्मान देता है, तो मैं ऐसा नहीं कर सकता. 

अगर कोई आता है और सम्मानजनक बाते करता हैं, तो मैं कुछ मजाक कर लेता हूं. मुझे खुले विचार के लोग पसंद है. हमें ऑर्गेनिक होना चाहिए और यही वह तरीका है जो मुझे पसंद है.”

मुझे वेटलिफिटिंग पसंद 

विराट कोहली ने आगे अपने बयान में कहा,

“मुझे वेटलिफिटिंग पसंद है. यह कुछ ऐसा है जो दौड़ने से अलग है, लेकिन इसमें बहुत अधिक प्रतिरोध कार्य है. मुझे लगता है कि यह आपकी मांसपेशियों पर ध्यान केंद्रित करने और सटीक काम करने का एक शानदार तरीका है.”

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post विराट कोहली ने बताया उस खास इंसान का नाम, जिसकी वजह से आज बने हैं भारतीय टीम के कप्तान appeared first on SportzWiki Hindi.