मुंबई, 8 जनवरी: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आस्ट्रेलियाई में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने पर भारतीय खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके लिए नकद पुरस्कार की घोषणा की है। बोर्ड ने मंगलवार को एक बयान जारी कर आस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीतने पर विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम को बधाई दी।
भारत ने आस्ट्रेलिया में 71 साल बाद पहली बार टेस्ट सीरीज जीती है। उसने हाल में खेले गए चार मैचों की टेस्ट सीरीज में आस्ट्रेलिया को 2-1 से हराकर सीरीज अपने नाम किया।
बीसीसीआई ने टीम को बधाई देते हुए उनके लिए नकमद इनाम का भी ऐलान किया है। बोर्ड ने अपने बयान में कहा कि हर मैच के अंतिम एकादश में खेलने वाले खिलाड़ियों को 15-15 लाख रुपये और हर मैच के लिए रिजर्व खिलाड़ियों को 7.5 लाख रुपये दिया जाएगा।
इसके अलावा प्रत्येक कोचों को 25-25 लाख रुपये और टीम के सपोर्टिग स्टाफ (नॉन-कोचिंग) को उनके वेतन और फीस के बराबरी ही बोनस दिया जाएगा।
The post टेस्ट सीरीज जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम पुरस्कृत appeared first on SportzWiki Hindi.