Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पैसों की कमी के कारण अस्पताल में मौत से जंग लड़ रहा है ये खिलाड़ी, मदद को आगे आए ये दिग्गज

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी जैकब मार्टिन इस समय वडोदरा के अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ाई लड़ रहें है। साथ ही खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि उनके परिवार के पास उनके इलाज के लिए पैसे नही है साथ ही परिवार वालों ने उनके इलाज के लिए फंड जुटाने की अपील की है। आपको बता दे कि हाल ही में एक सड़क दुघर्टना में घायल होने के बाद उनकी ये काफी नाजुक हालत बनी हुई है। जिसके बाद उनको अस्पताल में लाइफ सपोर्ट पर रखा गया है।

सौरव गांगुली की कप्तानी जैकब मार्टिन ने साल 1999 में अपना पहला वनडे मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। जैकब मार्टिन की मदद के लिए पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली आगे आए हैं। गांगुली ने कहा है कि मैं मार्टिन के शीध्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हुए चाहूंगा कि उनके परिवार को भी यह पता चले कि वे अकेले नहीं खड़े है। साथ ही उनके इलाज में सहायता करने के लिए भी आगे आए है। उनके अलावा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड तरफ से 5 लाख रुपए की मदद दी गई है। साथ ही बड़ौदा क्रिकेट संघ ने मदद के लिए 3 लाख रुपए की राशि दी है।

साथ ही बताया जा रहा है कि मार्टिन की मदद के लिए रवि शास्त्री, जहीर खान, इरफान पठान, यूसुफ पठान और मुनाफ पटेल भी आगे आए है। आपको बता दे मार्टिन ने टीम इंडिया की ओर से साल 1999 से 2001 तक 10 वनडे मैच खेले है जिसमें गांगुली की कप्तानी में पांच और सचिन तेंदुलकर कप्तानी में पांच मैच खैलते हुए 22.57 के औसत से 158 रन बनाए थे। मार्टिन ने घरेलू क्रिकेट में बडौदा और रेलवे का प्रधिनित्व किया है।

और ये भी पढ़े:

ICC ट्विटर हैंडल के कवर पेज पर धोनी की फोटो, जानें माजरा

Australian Open 2019: 20 साल के स्टीफेनो सिसिपास ने दी टेनिस के महान खिलाड़ी फेडरर को मात

न्यूजीलैंड के खिलाफ ये रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच सकते है विराट कोहली



Herald