Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस खिलाड़ी की बल्लेबाजी देखने के लिए पोंटिंग पैसा खर्च करने को भी तैयार 

इंटरनेट डेस्क। रिकी पोंटिंग कंगारू टीम के पूर्व कप्तान व टीम को लगातार दो विश्वकप जीताने में अहम योगदान दिया है। रिकी पोंटिंग ने क्रिकेट के मैदान में कई शानदार रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की है। पोंटिंग ऐसे बल्लेबाज थे जो क्रीज पर जम जाने के बाद आसानी से आउट नहीं होते थे।

इस तारीख को रिलीज होगी कपिल देव के जीवन पर आधारित फिल्म '83'

इसी बीच आपको बता दें कि कंगारू टीम के इस दिग्गज खिलाड़ी ने भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की जमकर तारीफ की हैं। इसी के साथ कंगारू टीम के पूर्व कप्तान ने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारत के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की तुलना अपने ही देश के पूर्व ​कप्तान व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम ग्रिलक्रिस्ट से की है। पोंटिंग ने पंत की जमकर तारीफ की और यहां तक कह डाला कि पंत ऐसे खिलाड़ी हैं जिनकी बैटिंग को देखने के लिए मैं पैसा तक देने के लिए तैयार हूं।

विश्वकप 2019 में इस गेंदबाज को खिलाने की गंभीर ने की वकालत

आपको बता दें कि हाल ही में भारतीय टीम के इस युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को मंगलवार को ही आईसीसी की ओर से एमर्जिंग प्‍लेयर ऑफ द ईयर घोषित किया गया था। साथ ही पंत को भारत के विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह के साथ आईसीसी की टेस्ट एकादश में भी शामिल किया गया है। आपको बता दें कि ऋ​षभ पंत ने हाल ही में हुए कंगारू दौरे पर शानदार बल्लेबाजी और विकेट के पीछे शानदार कमाल किया है।