भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने सिडनी में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में अपने टेस्ट क्रिकेट करियर का 18वां शतक लगा दिया है. पुजारा के क्रिकेट करियर का जहां यह 18वां टेस्ट शतक था. वहीं सीरीज में उनका यह तीसरा शतक था. वह इस सीरीज में एक अर्धशतक भी लगा चुके है.
युवा खिलाड़ियों से पीटरसन ने कहा पुजारा से सिखों

इंग्लैंड टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज केविन पीटरसन को चेतेश्वर पुजारा की यह पारी काफी पसंद आई है. इसी बीच केविन पीटरसन ने भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा के लिए अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया है और उनकी जमकर तारीफ की है. साथ ही केवीन पीटरसन ने युवा खिलाड़ियों से कहा है, कि वह चेतेश्वर पुजारा को देखें और उनसे सीखे.
बता दें, कि केविन पीटरसन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके है. उन्होंने इंग्लैंड की टीम के लिए 104 टेस्ट मैच, 136 वनडे मैच और 37 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हुए है. उन्होंने तीनों फॉर्मेट में मिलकर इंग्लैंड टीम के लिए 13500 से भी ज्यादा रन बनाये है.
किसी टी-20 पारी की तुलना में ज्यादा अच्छी पुजारा की पारी

इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज केविन पीटरसन ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, “टेस्ट क्रिकेट में चेतेश्वर पुजारा जो कर रहा है, उसके लिए, वह एक क्रिकेटर के रूप में सम्मान प्राप्त करता है. उनकी पारी किसी भी शानदार टी-20 पारी की तुलना में ज्यादा अच्छी है.
यंगस्टर्स देखो, सीखो और सुनो!”
यहाँ देखे केवीन पीटरसन का ट्वीट

The RESPECT you get as a cricketer for what @cheteshwar1 is doing in TEST CRICKET, is GREATER than any wonderfully skilful T20 innings.
Youngsters – look, learn & listen!
— Kevin Pietersen
(@KP24) January 3, 2019
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post चेतेश्वर पुजारा के लिए केविन पीटरसन ने किया ऐसा ट्वीट, जीत लिया करोड़ो हिंदुस्तानियों का दिल appeared first on SportzWiki Hindi.
(@KP24)