Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धोनी की ये गलती भारत को हरा सकता था मैच, अंपायर ने किया नजरअंदाज

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला मंगलवार को भारत ने 6 विकेट से जीत लिया। अब सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है। आपको बता दें, ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 298 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने विराट कोहली (104) के शतक और महेंद्र सिंह धोनी (55) की अर्धशतकीय पारी के बदौलत जीत लिया। लेकिन धोनी की एक गलती से भारत यह मैच हार सकता था।

दरअसल, भारतीय पारी का 45वां ओवर ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नॉथन लियोन लेकर आये। उस समय भारत का स्कोर चार विकेट पर 254 रन था। ओवर की आखिरी गेंद पर धोनी रन लेने के लिए दौड़े, लेकिन ओवर खत्म होने की वजह से वे क्रीज के बिल्कुल करीब पहुंचने के बाद वापस लौट आये। इस दौरान उन्होंने अपना बल्ला क्रीज़ के अंदर नहीं रखा और हवा रहा। वहीं विकेटकीपर ने भी इसपर ध्यान नहीं दिया

यही नहीं अंपायर्स ने भी धोनी की इस गलती पर ध्यान नहीं दिया। अब सोशल मीडिया पर धोनी की इस गलती का वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं कमेंट्री के दौरान ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट ने इसकी चर्चा भी की थी।

यह भी पढ़े:-

21 साल के युवा क्रिकेटर की मैदान पर हुई मौत, जानिए वजह

आईसीसी टूर्नामेंट के तीनों खिताब जीतने वाले इंडियन क्रिकेट टीम के यह 4 दिग्गज खिलाड़ी

Ind vs Aus: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया, भुवनेश्वर बनाया ये रिकॉर्ड



Herald