Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पीवी सिंधू ने साइना को हराया

पुणे
पी वी सिंधू ने नये साल की शुरुआत साइना नेहवाल को हराकर की जिसकी बदौलत गत चैम्पियन हैदराबाद हंटर्स ने प्रीमियर बैडमिंटन लीग में नार्थ ईस्टर्न वारियर्स पर 3.1 से बढत बना ली। पीबीएल में सुंग जि ह्यून और बेवेन झांग से दो मैच गंवाने वाली सिंधू ने साइना को 11 . 15, 15 . 9, 15 . 5 से हराया। साइना चोट के कारण पिछले तीन मैच नहीं खेली थी और आज भी हाफती नजर आई। इससे पहले अनुभवी ली ह्यून ने टी साएनसोंबूनसुक को हराकर हंटर्स को मैच में लौटाया । किम सा रांग और इयोग ये वोन मिश्रित युगल मुकाबले में किम हा ना और लियाओ मिन चुन से हार गए थे ।