Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोहित शर्मा ने तीसरे वनडे में हासिल की ये खास उपलब्धि, इस दिग्गज के रिकॉर्ड की बराबरी

इंटरनेट डेस्क। विराट बिग्रेड ने आज खेले गए तीसरे वनडे मैच में मेजबान न्यूजीलैंड टीम को 7 विकेट से हराकर पांच वनडे मैचों की सीरीज अपने नाम कर ली है। पांच वनडे मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 3-0 की अजेय बढ़ बना चुकी है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने 10 साल बाद न्यूजीलैंड में द्विपक्षीय सीरीज जीतने में कामयाबी हासिल कर ली है। भारतीय टीम ने इससे पहले 2009 में एक दिवसीय वनडे सीरीज जीती थी।

आज खेले गए मैच में माउंट माउंगेई वनडे मैच में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी 41 रन देकर तीन विकेट के बाद रोहित शर्मा 62 रन और कप्तान विराट कोहली 60 रन की पारी खेली और टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है। इसी के साथ तीसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा ने शानदार रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल कर ली।

रोहित शर्मा ने तीसरे वनडे मैच में 2 छक्के लगाए और अपने नाम एक शानदार रिकॉर्ड दर्ज किया। रोहित शर्मा ने महेंद्र सिंह धोनी के एक रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है। रोहित शर्मा अब भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी के साथ हो गए है। आपको बता दें कि टीम के पूर्व कप्तान व दुनिया के बेस्ट फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी अब तक वनडे में 215 छक्के मारे है। अब रोहित शर्मा भी धोनी के साथ सबसे ज्यादा छक्के मारने की श्रेणी में शामिल हो गए है। भारत और कीवी टीम के बीच अब 31 जनवरी को हेमिलटन में चौथा वनडे मैच खेला जाएगा।