Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सिलिच जीते, किर्गियोस हारे

मेलबर्न

घुटने की चोट के बाद वापसी कर रहे दुनिया के सातवें नंबर के खिलाड़ी मारिन सिलिच ने कूयोंग क्लासिक टेनिस टूर्नामेंट में केविन एंडरसन पर जीत दर्ज की जबकि निक किर्गियोस की सत्र में खराब शुरूआत जारी रही। पूर्व अमेरिकी ओपन चैम्पियन सिलिच ने नवंबर में डेविस कप ट्राफी दिलाने में क्रोशिया की मदद की थी और घुटने को आराम देने के लिये उन्होंने पिछले हफ्ते महाराष्ट्र एटीपी टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया था। उन्होंने नये फाइनल सेट के टाईब्रेकर में 2-7 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए एंडरसन पर 6-3, 4-6, 15-13 से जीत दर्ज की। इस नये फाइनल सेट के टाईब्रेकर नियम का इस्तेमाल पहली बार आस्ट्रेलियाई ओपन में किया जायेगा जो अगले हफ्ते से शुरू होगा। वहीं बर्नार्ड टामिच ने किर्गियोस को 6-3 6-4 से शिकस्त दी।